केन्द्रीय रेल, सूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में देश के पहले टेम्पर्ड ग्लास विनिर्माण संयंत्र का किया उद्घाटन

Aug 30, 2025 - 19:09
 0  0
केन्द्रीय रेल, सूचना और प्रसारण तथा  इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में देश के पहले टेम्पर्ड ग्लास विनिर्माण संयंत्र का किया उद्घाटन

केन्द्रीय रेल, सूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में देश के पहले टेम्पर्ड ग्लास विनिर्माण संयंत्र का किया उद्घाटन

*भारत ने पिछले 11 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में हासिल की 6 गुना वृद्धि; निर्यात में हुई 8 गुना बढ़ोतरी: केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव*

इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण उद्योग देश में 25 लाख लोगों को उपलब्ध करा रहा है रोजगार : केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव*

 *केन्द्रीय रेल, सूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज उत्तर प्रदेश के नोएडा में देश के पहले टेम्पर्ड ग्लास विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। यह संयंत्र मेक इन इंडिया पहल को गति देने और देश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के इकोसिस्टम को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुये केंद्रीय मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

उन्होंने कहा कि देश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में 6 गुना और निर्यात में 8 गुना की वृद्धि हुई है। केंद्रीय मंत्री श्री वैष्णव ने कहा कि अब तक देश में टेम्पर्ड ग्लास का आयात होता था, परंतु इस संयंत्र के शुरू होने से प्रतिवर्ष ढाई करोड़ टेम्पर्ड ग्लास का उत्पादन होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज देश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख से अधिक लोग कार्यरत हैं तथा देश में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण में एक मजबूत इकोसिस्टम तेजी से बन रहा है। श्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में इस प्रकार के संयत्र और तकनीक की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि आज यूरोप के कई देशों जैसे इटली, स्विट्ज़रलैंड, फ्रांस, स्पेन और पुर्तगाल में भारत द्वारा निर्मित पावरट्रेन के कई उच्चतम क्वालिटी के प्रोडक्ट्स का निर्यात किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह भारत की विनिर्माण क्षमता, इंजीनियरों की दक्षता और प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत संकल्प का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में सेमीकंडक्टर विनिर्माण की दिशा में भी तीव्र गति से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर प्लांट्स का निर्माण चल रहा है और पहली पायलट लाइन शीघ्र शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का पहला माइक्रो-कंट्रोलर भी तैयार हो चुका है, जिसे भारतीय डिज़ाइन और भारतीय इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के साथ विकसित किया गया है और इसे शीघ्र ही ड्रोन जैसे उपकरणों में उपयोग किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में सभी प्रकार के कंपोनेंट्स का निर्माण हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अनुसंधान, डिज़ाइन और नई पीढ़ी के इंजीनियरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।