हर घर तिरंगा’ अभियान से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरेगी बीजेपी

Aug 06, 2025 - 20:12
0 4
हर घर तिरंगा’ अभियान से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरेगी बीजेपी

block-350 block-350

हर घर तिरंगा’ अभियान से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरेगी बीजेपी

फर्रुखाबाद। भाजपा जिला मुख्यालय आवास विकास में हर घर तिरंगा अभियान के तहत में जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे बताया गया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार 15 अगस्त आजादी दिवस को एक उत्सव में मनाने का कार्य कर रही है देश के प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति का जज्बा उत्पन्न करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान एक उत्सव के रूप में मनाने का कार्य किया जा रहा है इस बार का तिरंगा अभियान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आधारित है| जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरे जनपद में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।

भारत का राष्ट्रीय ध्वज भारत की शान है, लेकिन पिछली सरकारों की कार्यशैली से तिरंगे की शान को कमजोर करने का भर्षक प्रयास किया गया| बीते कई सालों से बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार 15 अगस्त आजादी दिवस को एक उत्सव में मनाने का कार्य कर रही है| देश के प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति का जज्बा उत्पन्न करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान एक उत्सव के रूप में मनाने का कार्य किया जा रहा है| इस बार का तिरंगा अभियान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आधारित है|उन्होंने बताया कि बीजेपी ने इस अभियान को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है| जिसके तहत जनपद के सभी मंडलों एवं जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेंगे अभियान के संदर्भ में 7 अगस्त से 8 अगस्त के मध्य मंडलों में बैठक आयोजित होगी| 10 अगस्त से 12 अगस्त के मध्य मंडलों में यात्राएं निकलेगी। 12,13 व 14 अगस्त जनपद के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओंपर स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित होंगे| इन सभी स्थानों पर सजावट करने का कार्य किया जाएगा। 14 अगस्त को जिला स्तर पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें जिले स्तर पर ही मौन जुलूस निकाला जाएगा। संगोष्ठी आयोजित करके 14 अगस्त 1947 को देश के विभाजन के बारे में जानकारी दी जाएगी| विभाजन से प्रभावित लोगों के साथ चर्चा भी की जाएगी| भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी मंडलों में कार्यक्रम संयोजकों की नियुक्ति की गयी है| मंडलों में आयोजित होने वाली बैठकों में इस पूरे अभियान की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचायी जाएगी| सभी तिरंगा यात्राएं 1 किलोमीटर से 2 किलोमीटर के अंतर्गत होगी। उन्होंने बताया जनपद में 1531 बूथ हैं, जिसमें 1200 बूथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इन सभी बूथों पर यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न करना होगा।

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बीके गंगवार, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी, आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार, रश्मि डूबे कायमगंज नगर पालिकाध्यक्ष शरद गंगवार नवाबगंज पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, खीमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, जिला मंत्री गोपाल राठौर, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, शिवांग रस्तोगी आदि रहे |

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User