कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर, विद्यालय में हुए कार्यक्रम

Jul 26, 2025 - 20:41
0 2
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर, विद्यालय में हुए कार्यक्रम

block-350 block-350

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर, विद्यालय में हुए कार्यक्रम

कायमगंज/फर्रुखाबाद। कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में छात्राओं द्वारा सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को याद किया गया. जिसमें विद्यालय की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल जी प्रधानाचार्य सुतीक्ष्ण श्रीवास्तव के साथ संतोष शर्मा, ममता सिंह, सिल्की मिश्रा, लक्ष्मी गंगवार, मनीष गौड़,विकास श्रीवास्तव,सुरभि श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User