शकुन्तला देवी बालिका इंटर कॉलेज मे जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Jul 23, 2025 - 17:47
0 3
शकुन्तला देवी बालिका इंटर कॉलेज मे जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

block-350 block-350

शकुन्तला देवी बालिका इंटर कॉलेज मे जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कायमगंज/फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का अयोजन शकुन्तला देवी बालिका इण्टर कालेज में किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन के साथ किया जिसमें उन्होने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता को जीतने का आशीर्वाद दिया। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में रखी गयी। जिसमें अंडर – 14, अंडर – 17 और अंडर – 19 वर्ग शामिल रहे। अंडर -14 में निशू ने प्रथम तथ शोभना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं अंडर – 17 में सोनी ने प्रथम तथा करीना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंडर – 19 में स्वाती ने प्रथम तथा प्रज्ञा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता की निर्णायक शिल्की मिश्रा एवं अक्षिता यादव रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये। इस अवसर पर लक्ष्मी गंगवार, शायना खान, सुन्दरम सिंह, शोभा यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User