पटाखा व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा: सीएम योगी का व्यापारियों को आश्वासन

Jul 17, 2025 - 09:35
0 10
पटाखा व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा: सीएम योगी का व्यापारियों को आश्वासन

block-350 block-350

पटाखा व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा: सीएम योगी का व्यापारियों को आश्वासन

मैनपुरी । (अजय किशोर) उत्तर प्रदेश फायरवर्क्स डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मैनपुरी निवासी समाजसेवी हेमंत चांदना के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस भेंट के दौरान, पदाधिकारियों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और चौतरफा विकास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और पटाखा विक्रेताओं की समस्याओं को उनके सामने रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पटाखा व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने संगठन को यह भी बताया कि प्रदेश में पटाखा व्यवसाय को बढ़ावा देने की सरकार की नीति स्पष्ट है और इस संबंध में जनपद के अधिकारियों को भी जानकारी दी जाएगी।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी राकेश कटारिया ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को प्रदेश के विकास के लिए धन्यवाद दिया और पटाखा विक्रेताओं की हर समस्या के समाधान का आश्वासन प्राप्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अगस्त में लखनऊ में होने वाले पटाखा विक्रेताओं के राष्ट्रीय अधिवेशन में आने का निमंत्रण भी दिया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चांदना के साथ अतुल सिंघल, अखिलेश गुप्ता, अनुभव अग्रवाल, राकेश कटारिया, महेश गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, सतीश मिश्रा, तोषित, प्रीत सिंह और अंबरीश अग्रवाल भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User