तहसील परिसर में कूड़े का अंबार, नगर पालिका बेखबर

Jun 27, 2025 - 09:06
0 1
तहसील परिसर में कूड़े का अंबार, नगर पालिका बेखबर

block-350 block-350

तहसील परिसर में कूड़े का अंबार, नगर पालिका बेखबर

एटा। एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरपालिकाओं से लेकर नगर पंचायतों में जागरूकता अभियान चला रही है तो वहीं जिले की तहसील जलेसर परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। आखिर सरकार के तमाम प्रयासों और जागरूकता अभियान के बाद भी सरकारी महकमें स्वच्छता को लेकर उदासीन क्यों हैं यह बड़ा सवाल है? कूड़े के ढेर से बदबू इतनी फैल रही है कि परिसर में काम करने वाले कर्मचारी और आम लोग बेहद परेशान हैं।

बता दें लोगों का कहना है कि नगर पालिका को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कर्मचारी टालमटोल करते हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही। कूड़ा कई दिनों तक सड़ता रहता है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है। यह वही परिसर है जहाँ एसडीएम, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी निवास करते हैं। जब ऐसे संवेदनशील इलाके की यह हालत है, तो पूरे जलेसर शहर की स्थिति का अंदाज़ा लगाना कठिन नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User