कासगंज सदर विधायक ने तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ।

Sep 11, 2023 - 19:04
Updated: 3 years ago
0 20
कासगंज सदर विधायक ने तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ।

block-350 block-350

मा0 विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत ने तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ। आम-जनमानस तक शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य-विधायक सदर विकास प्रदर्शनी के माध्यम से एक छत के नीचे सभी योजनाओं की मिल रही जानकारियां। पढ़ाई के साथ-साथ युवाआंे को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं की दी जा रही हैं जानकारियां। कासगंज: मा0 विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा मेला ग्राउण्ड सोरों में लगाई गई तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों, विकास कार्यों के प्रचार प्रसार हेतु एवं सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास विषय पर आधारित चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को प्रचार सामग्री एवं चित्रों के माध्यम से विकास कार्यक्रमों, संचालित योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारियां दी जा रही हैं। चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से एक छत के नीचे सभी योजनाओं की जानकारियां जनसामान्य को मुहैया हो सकेंगी। यह प्रदर्शनी 11 सितंबर से 13 सितंबर 2023 तक लगी रहेगी। चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के उपरांत मा0 विधायक जी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनसामान्य के हितार्थ विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सरकार द्वारा संचालित की गई योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को आसानी से सुलभ हो, इसके लिए इस चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जिससे सभी आम-जन को योजनाओं की जानकारी के माध्यम से पात्रों को योजनाओ का लाभ मिल सके। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा। मा0 विधायक जी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ युवाओ को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओ की जानकारियां प्राप्त होगी। आम-जन तक शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने चित्र प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुये कहा कि इस तरह के आयोजन से आम-जन तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी प्राप्त होती है। उन्होने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओ को लाकर प्रदर्शनी का अवलोकन अवश्य कराया जाए, जिससे विद्यार्थियों को भी सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार, ग्राम प्रधान तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।U

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User