बदल गए 17 जिला कृषि अधिकारी, 23 उप कृषि निदेशक

Jun 17, 2025 - 21:37
 0  312
बदल गए 17 जिला कृषि अधिकारी, 23 उप कृषि निदेशक
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

लखनऊ। स्थानांतरण नीति के तहत कृषि विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। 17 जिला कृषि अधिकारी बदल दिए गए हैं। इस स्तर के कुल 49 अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। वहीं, उप कृषि निदेशक स्तर के 23 अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं। इसके अलावा ग्रुप ए, बी और सी के तहत आने वाले 400 से अधिक कर्मचारियों का भी तबादला किया गया है, इनमें कई काे स्थानांतरण के साथ पदोन्नति भी मिली है।

स्थानांतरण आदेश के अनुसार, जिला कृषि अधिकारी के पद पर तैनात आवेश कुमार सिंह को कन्नौज से मथुरा, मनोज कुमार को हापुड़ से अमरोहा, वीरेन्द्र कुमार को महाराजगंज से सोनभद्र, अरविन्द कुमार को लखीमपुर खीरी से अंबेडकरनगर, सूर्यप्रताप सिंह को मैनपुरी से लखीमपुर खीरी, दुर्गेश कुमार सिंह को बदायूं से महोबा, विनोद कुमार को गौतमबुद्धनगर से आगरा का जिला कृषि अधिकारी बनाया गया है। जिला कृषि अधिकारी के पद पर तैनात विकास शुक्ला को उन्नाव से कृषि रक्षा अधिकारी जालौन, विनोद कुमार सिंह को आगरा से प्राविधिक अधिकारी कृषि भवन लखनऊ, अश्विनी कुमार को मथुरा से सहायक निदेशक बीज कृषि भवन लखनऊ, पियूष राय को सहायक निदेशक मृदा परीक्षण प्रयागराज, हरि कृष्ण मिश्रा को सोनभद्र से सहायक निदेशक ब्यूरो लखनऊ, मृत्युंजय कुमार सिंह को देवरिया से प्रक्षेत्र प्रबंधक राजकीय ऊसर सुधार प्रक्षेत्र रहीमाबाद लखनऊ बनाया गया है।

 वहीं, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात अविशांक सिंह चौहान को कन्नौज से जिला कृषि अधिकारी मैनपुरी, निखिल देव तिवारी को लखीमपुर खीरी से जिला कृषि अधिकारी हाथरस, शैलेंद्र प्रताप सिंह को अयोध्या से जिला कृषि अधिकारी महाराजगंज, उदय शंकर सिंह को बहराइच से जिला कृषि अधिकारी देवरिया, कुमारी इरम को देवरिया से जिला कृषि अधिकारी भदोही, विवेक दुबे को सिद्धार्थनगर से जिला कृषि अधिकारी गौतमबुद्ध नगर और भूमि संरक्षण अधिकारी के पद पर तैनात चंद्र प्रकाश सिंह को संतकबीर नगर से जिला कृषि अधिकारी गोंडा, संजय कुमार को कानपुर नगर से बांदा, ओंकार सिंह को संभल से जिला कृषि अधिकारी इटावा, गौरव प्रकाश को मुजफ्फरनगर से जिला कृषि अधिकारी हापुड़ बनाया गया है। वहीं, उप कृषि निदेशक के पद पर तैनात अरविन्द मोहन मिश्रा को लखीमपुर खीरी से फर्रुखाबाद, गिरीश चंद्र को बिजनौर से लखीमपुर खीरी, अतीन्द्र सिंह को गाजीपुर से कुशीनगर, यशराज सिंह को अलीगढ़ से ललितपुर, धीरेन्द्र सिंह को शाहजहांपुर से बाराबंकी, चौधरी अरुण कुमार को कानपुर से अलीगढ़, विजय कुमार को बांदा से गाजीपुर, पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा को आगरा से शाहजहांपुर, मुकेश कुमार को आजमगढ़ से आगरा, हरिशंकर भार्गव को हमीरपुर से कानपुर देहात, आशीष कुमार को कुशीनगर से आजमगढ़ और अभय कुमार सिंह यादव को महोबा से बांदा के उप कृषि निदेशक के पद पर भेजा गया है।

★ सात बने संयुक्त कृषि निदेशक विभाग ने सात अधिकारियों को पदोन्नत कर संयुक्त कृषि निदेशक बनाया है। इनमें श्रवण कुमार को अलीगढ़ मंडल, रामबचन राम को बस्ती मंडल, दुर्विजय सिंह को बरेली मंडल, राजेश कुमार दुबे को सहारनपुर मंडल, डा. अजय कृष्ण को लखनऊ मंडल का संयुक्त कृषि निदेशक तैनात किया गया है। वहीं वीरेंद्र कुमार को लखनऊ मुख्यालय में संयुक्त कृषि निदेशक दलहन औरी नरेंद्र कुमार को संयुक्त कृषि निदेशक अभियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है।