सर्वेद्र कुमार (इंदु )अवस्थी जिलाध्यक्ष तो इरशाद अली बने ज़िला महा मंत्री

Jun 16, 2025 - 07:18
0 12
सर्वेद्र कुमार (इंदु )अवस्थी जिलाध्यक्ष तो इरशाद अली बने ज़िला महा मंत्री

सर्वेद्र कुमार (इंदु )अवस्थी जिलाध्यक्ष तो इरशाद अली बने ज़िला महा मंत्री

★ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन ने नये सिरे से की शुरुआत

फर्रूखाबाद। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार विनय कुशवाहा जी के निधन के बाद संगठन की सभी कार्यकारिणी भंग हो जाने के पश्चात् संगठन के कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ पत्रकार मोहन लाल गौड़ और संगठन के राष्ट्रीय महासचिव संजय शर्मा ने संगठन को नये सिरे से खड़ा करने हेतु पत्रकारों के साथ एक बड़ी बैठक का आयोजन किया इस बैठक में पुराने वरिष्ठ सभी पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई और सबसे पहले जनपद फर्रुखाबाद की कार्यकारिणी घोषित की गई |

 फर्रुखाबाद शहर के लाल दरवाजा स्थिति प्रेस क्लब में आज प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारों की बड़ी बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में राजस्थान के जयपुर और जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज, शमसाबाद, कमालगंज, जहानगंज, अमृतपुर नगर के लगभग तीन दर्जन से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया | कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन लाल गौड़ ने की और मुख्य अथिति के रूप में राजस्थान के प्रभारी अरशद वारसी मौजूद रहे विशिष्ट अथिति संजय शर्मा रहे और संचालन इरशाद अली ने किया | सर्व प्रथम सभी पत्रकारों ने सरस्वती देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये तदुपरान्त समस्त पत्रकारों ने संगठन के महामहिम स्व. विनय कुशवाहा जी की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया | जिसके बाद बैठक में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा, मोहन लाल गौड़, अरशद वारसी, सुरेश गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता ( मटल्लू ),सर्वेद्र कुमार अवस्थी ( इंदु ), महेश वर्मा व इरशाद अली ने संगठन को लेकर अपने विचार व्यक्त किये | सभी ने संगठन की मजबूती व पत्रकारों के साथ हो रहे उत्पीड़न को लेकर चर्चा की इसी क्रम में एक बार फिर अरशद वारसी को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया गया और उन्हें फूल माला पहना कर और शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया जिसके बाद सर्व सहमति से ज़िला कार्यकारिणी का गठन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सर्वेद्र कुमार अवस्थी उर्फ़ इंदु अवस्थी को ज़िला प्रभारी नियुक्त किया गया और वरिष्ठ पत्रकार इरशाद अली को ज़िला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई |

ज़िला प्रभारी 15 दिन के भीतर पूरी ज़िला कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे मौके पर अनिल प्रजापति, दीपक तिवारी, ताहिर खां बज्जू, विकास दुबे,विनय सक्सेना,रविन्द्र भदौरिया,अरविन्द शर्मा,मनोज जौहरी,महेश गुप्ता,ओम प्रकाश शुक्ला,सुरेश गुप्ता, इल्यास अहमद, शारिक अली खां सहित लगभग तीन दर्जन से अधिक पत्रकार मौजूद रहे |

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User