Kasganj news 5 जून 2025, दशहरा गंगा स्नान विशेष अभियान भिक्षावृत्ति रोकने को चाइल्ड हेल्पलाइन व महिला थाना पुलिस रही मुस्तैद

Jun 05, 2025 - 20:53
0 5
Kasganj news 5 जून 2025, दशहरा गंगा स्नान विशेष अभियान भिक्षावृत्ति रोकने को चाइल्ड हेल्पलाइन व महिला थाना पुलिस रही मुस्तैद

block-350 block-350

गंगा स्नान पर भिक्षावृत्ति रोकने को चाइल्ड हेल्पलाइन, थाना AHT व महिला थाना रही मुस्तैद

– 5 जून 2025, दशहरा गंगा स्नान विशेष अभियान दशहरा के पावन पर्व पर गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है।

 इसी अवसर पर 5 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के सोरों सूकर क्षेत्र स्थित घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान, बच्चों को भिक्षावृत्ति से बचाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चाइल्ड हेल्पलाइन, थाना AHT और महिला थाना की टीमों ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक सौरभ यादव, महिला थाना प्रभारी शांति देवी, थाना AHT के प्रभारी चंचल सिरोही और उनके सहयोगी गौरव शर्मा सहित पुलिस टीम घाट पर तैनात रही। टीम ने मेले में भ्रमण कर बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक किया। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे भिक्षावृत्ति को प्रोत्साहित न करें और जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए अधिकृत संसाधनों का उपयोग करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User