Kasganj news काली नदी के तट पर पीपल, बरगद, पाकड़, नीम के पौधों का किया वृक्षारोपण।

Jun 05, 2025 - 20:47
0 5
Kasganj news काली नदी के तट पर पीपल, बरगद, पाकड़, नीम के पौधों का किया वृक्षारोपण।

block-350 block-350

मा.जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने काली नदी के तट पर पीपल, बरगद, पाकड़, नीम के पौधों का किया वृक्षारोपण।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान का हिस्सा बनकर करें वृक्षारोपण

 कासगंज: माननीय विधायक कासगंज देवेंद्र सिंह राजपूत, माननीय विधायक अमानपुर हरिओम वर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ , अपर जिला अधिकारी कासगंज राकेश कुमार पटेल, उप जिला अधिकारी कासगंज संजीव कुमार, वन क्षेत्राधिकारी कासगंज विवेक कुमार, ईओ कासगंज पूजा श्रीवास्तव तथा वन विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग कासगंज द्वारा काली नदी के तट पर पीपल, बरगद, पाकड़, नीम के पौधों का रोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया। उपस्थित रहे। मा0 सदर विधायक जी ने कहा कि बढते प्रदूषण एवं गर्मी की तपन की रोकथाम तथा स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने पौधारोपण करते हुये कहा कि पर्यावरण को साफ सुथरा, हरा भरा रखने एवं वातावरण को प्रदूषण मुक्त तथा मानव जीवन को रोगमुक्त बनाने के लिये अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाये। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान का बने हिस्सा और उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दें। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User