UP : 34 नए डीएसपी, छह को पासिंग आउट परेड, जानें किसे कहां तैनाती,

Jun 05, 2025 - 08:27
0 25
UP : 34 नए डीएसपी, छह को पासिंग आउट परेड, जानें किसे कहां तैनाती,

block-350 block-350

यूपी पुलिस के बेड़े में छह जून को 34 नए डीएसपी शामिल हो जाएंगे। एक साल 15 दिन के कठिन प्रशिक्षण के बाद शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में इनकी पासिंग आउट परेड (दीक्षांत परेड) होगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना है। बुधवार को इन सभी डीएसपी की अलग अलग जिलों में तैनाती भी तय कर दी गई। इसकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

एडीजी अकादमी राजीव संभरवाल ने बताया कि भर्ती परीक्षा 2023 में चयनित हुए अभ्यर्थियों में से 36 को ट्रेनिंग के लिए अकादमी भेजा गया था। इनमें से दो अभ्यर्थियों ने किसी कारण से बाद में ट्रेनिंग शुरू की थी। शेष 34 डीएसपी ने 12 माह 15 दिन का प्रशिक्षण पूरा किया था। इसमें 9 महिला और 18 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। इन्हें 20 आंतरिक विषय और आठ बाह्य विषय का गहनता से प्रशिक्षण दिया गया। कड़े प्रशिक्षण के बाद अब ये काम करने के लिए तैयार हैं। इनडोर और आउटडोर परीक्षा कराके परिणाम तैयार कर लिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान इनडोर और आउटडोर दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गौरव उपाध्याय को सर्वांग सर्वोत्तम चुना गया है।

जबकि आकांक्षा गौतम इनडोर और अवनीश कुमार सिंह आउट डोर टॉपर बने हैं। शुक्रवार को होने वाली दीक्षांत परेड में इन्हें मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। एडीजी अकादमी राजीव संभरवाल ने बताया कि डीआईजी विकास कुमार, एसएसपी सुनील कुमार और एएसपी महेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में दीक्षांत परेड की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चार जून बुधवार को इसकी फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। दीक्षांत परेड छह जून को सुबह 8:40 बजे से होगी। जिमसें डीजी ट्रेनिंग तिलोत्पमा वर्मा शामिल होंगी। कई मामलों में अन्य बैचों से खास होंगे ये 34 डीएसपी मुरादाबाद। अकादमी से पास आउट हो रहे 34 डीएसपी कई मामलों में इससे पहले पास आउट हुए अधिकारियों से अलग होंगे। एडीजी राजीव संभरवाल के विशेष प्रयास से प्रशिक्षण के दौरान इन्हें एडिशनल प्रशिक्षण भी दिया गया है। एडीजी राजीव संभरवाल ने कहा कि इस प्रशिक्षण का लाभ इन अधिकारियों को फील्ड में काम करने के दौरान मिलेगा। इस मामले में अलग है यह बैच - अकादमी से पास आउट हो रहे 34 डीएसपी का यह पहला बैच है, जिसे तीनों नए अपराधिकि कानून(बीएनएस, बीएनएसएस और साक्ष्य अधिनियम) पढ़ाया गया है।

- पहली बार इसी बैच के डीएसपी को दस दिवसीय विशेष कार्यक्रम के तहत यूपी के साथ ही देश अन्य प्रदेशों में ले जाकर प्रशिक्षण दिलाया गया - यह ऐसा बैच है जो ट्रेनिंग के दौरान ही प्रयागराज महाकुंभ में जाकर वहां भी आठ दिन का भीड़ नियंत्रण का विशेष प्रशिक्षण लिया - इस बैच को एक्सपोजर विजिट के तहत मथुरा और वाराणसी ले जाकर भी प्रशिक्षण दिलाया गया। -तीन दिन ज्यूडिसियल ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दिलाया गया। - इस बैच को एक दिन सीबीआई, एक दिन यूपी फॉरेंसिक साइंस लैब में भी प्रशिक्षण दिलाया गया। - मुरादाबाद पुलिस के साथ मिलकर इन अधिकारियों ने ईद, कांवड़ यात्रा आदि में भी व्यवस्था बनाने और भीड़ नियंत्रण का प्रशिक्षण लिया। - इस बैच को साइबर क्राइम के साथ ही साइबर फॉरेंसिक की भी ट्रेनिंग दी गई है।

किसे कहां तैनाती - 

अपूर्व पाण्डेय गोरखपुर बसंत सिंह कुशीनगर संकल्प दीप कुशवाहा फिरोजाबाद श्रीमती विनी सिंह देवरिया सुश्री प्रतिज्ञा सिंह हमीरपुर नारायण दत्त मिश्रा बहराइच मंयक मिश्रा गोण्डा शशि प्रकाश मिश्रा अयोध्या ऋतिक कपूर रायबरेली हरेकृष्ण शर्मा हरदोई अभिमन्यु त्रिपाठी खीरी पीयूष कुमार पाण्डेय बादा किश राजपूत मेरठ सुश्री गायत्री यादव पीलीभीत मनोज कुमार गंगवार मुजफ्फरनगर सुधीर सिंह बलिया जयन्त यादव बस्ती सुश्री रोहिनी यादव सिद्धार्थनगर सुश्री प्रभा पटेल शामली सुश्री आकृति पटेल शाहजहाँपुर।

 अभय कुमार वर्मा इटावा अभिषेक कुमार सीतापुर अनुभव राजर्षि गाजीपुर सुश्री आकांक्षा गौतम चन्दौली श्री शुभम वर्मा जौनपुर अमित कुमार संतकबीरनगर श्री देशराज सिंह रामपुर सुश्री दीपशिखा झांसी कुलदीप सिंह यादव बिजनौर अरूण पाराशर आजमगढ़ अवनीश कुमार सिंह एटा शंशाक श्रीवास्तव बुलंदशहर गौरव उपाध्याय बदायूं सुश्री अपूर्वा पाण्डेय लखनऊ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User