आइजीआरएस रैंकिंग में गिरावट पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को सख्त निर्देश

Jun 04, 2025 - 20:47
0 2
आइजीआरएस रैंकिंग में गिरावट पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को सख्त निर्देश

block-350 block-350

आइजीआरएस रैंकिंग में गिरावट पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को सख्त निर्देश

अलीगढ़। जन शिकायत निवारण प्रणाली, आइजीआरएस पर जिले की गिरती रैंकिंग को लेकर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कलैक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है, ऐसे में इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग शिकायतों की स्थिति की नियमित मॉनीटरिंग करे और लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करे।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि फीडबैक की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि शिकायतकर्ता संतुष्ट हो। बैठक में ऑनलाइन माध्यम से कार्यालय वार शिकायतों एवं असंतोष जनक निस्तारण एवं फ़ीडबैक के बारे में अधिकारियों एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को समझाया गया। मई माह में नगर निगम पर 22, एसडीएम कोल पर 19 एवं एसडीएम इगलास के यहां 9 सन्दर्भ डिफाल्टर पाए गए। इसी प्रकार से जून माह में अब तक 17 डिफाल्टर विभिन्न विभागों में पाए गए। एडीएम ने कहा कि रैंकिंग में सुधार लाने के लिए सभी विभागीय अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लें और नियमित समीक्षा करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन ईडीएम मनोज राजपूत द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User