सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए चलाया जाएगा एक माह का विशेष अभियान

Jun 04, 2025 - 20:44
0 8
सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए चलाया जाएगा एक माह का विशेष अभियान

block-350 block-350

सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए चलाया जाएगा एक माह का विशेष अभियान

अलीगढ़ । आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल संगीता सिंह ने जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देशित किया है कि दुपहिया वाहनों पर तीन या चार सवारियों के बैठने एवं बिना हेलमेट चलने जैसी घटनाएं आम हो गई हैं, जो सड़क यातायात नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद अलीगढ़ में एक माह का विशेष ‘सड़क यातायात सुरक्षा अभियान’ संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अभियान के अंतर्गत नियमों के उल्लंघन पर प्रवर्तन की कार्रवाई, चालान, जुर्माना एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल दंडात्मक न होकर शिक्षाप्रद भी होगा, ताकि नागरिकों को सुरक्षित वाहन संचालन की जानकारी दी जा सके और दुर्घटनाओं की संभावना न्यूनतम की जा सके। पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देशित किया गया है कि अभियान की समाप्ति के उपरांत की गई सभी प्रवर्तन कार्यवाहियों तथा जुर्माने की विस्तृत आख्या समयबद्ध रूप से प्रस्तुत की जाए। उन्होंने इस अभियान को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए समस्त संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User