वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ’’ओटीडी सेल’’ का हुआ गठन

May 28, 2025 - 21:27
0 2
वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ’’ओटीडी सेल’’ का हुआ गठन

block-350 block-350

वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ’’ओटीडी सेल’’ का हुआ गठन

अलीगढ़ । भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2027 तक वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के संकल्प की पूर्ति के लिए जिला स्तर पर विभिन्न विकासात्मक संकेतकों की नियमित समीक्षा और आंकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ओटीडी सेल का गठन किया गया है। डीएम संजीव रंजन ने बताया कि गठित सेल जिले के आर्थिक एवं सामाजिक विकास से संबंधित समस्त प्रमुख क्षेत्रों कृषि फसलों एवं औद्यानिक फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता, दुग्ध उत्पादन एवं उत्पादकता और दुग्ध प्रोसेसिंग, उद्योगों के लिए भूमि आवंटन एवं स्वीकृति की स्थिति, औद्योगिक इकाईयों की स्थापना एवं उनके क्रियाशील होने और सम्बन्धित इकाईयों का सुसंगत अधिनियमों में पंजीकरण, राज्य मार्गों, विद्युत ग्रिड, लॉजिस्टक्स हब विशेष निवेश जोन, टाउनशिप, औद्योगिक क्षेत्र, प्लेज पार्क में अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण और उनके निर्माण को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने, औद्योगिक विद्युत उपभोग, सौर ऊर्जा की प्रगति, जिले से सॉफ्टवेयर निर्यात विशेषकर एसटीपीआई से निर्यात, आई०टी० यूनिट्स की एसटीपीआई में पंजीकरण।

नये स्थापित होटल एवं रेस्टोरेन्ट एवं बेड की उपलब्धता, वाणिज्यक वाहनों का पंजीकरण, पीपीपी मोड पर निर्माणाधीन बस स्टेशन का निर्माण, कौशल विकास एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उद्योगों से समन्वय कर उनकी आवश्यकता के अनुरूप कौशल को चिन्हित करते हुए तदानुसार कौशल प्रदान किये जाने, जिले में आये घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या एवं पर्यटक स्थल पर विकसित किये जा रहे साइट एमेनिटीज की प्रगति, जिले के पेट्रोल, डीजल, सीएनजी की बिक्री, जिला घरेलू उत्पाद अनुमान किये जाने में उपयोग में लाये गये संकेतांकों की प्रगति, जिला अर्थव्यवस्था रिपोर्ट तैयार किये जाने, नियोजन विभाग द्वारा समय-समय पर वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था से सम्बन्धित सौंपे गये अन्य समस्त कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User