बारिश होते ही नगर पालिका परिषद की खुली पोल,अमानक नाली के निर्माण से दीवार ढही

May 26, 2025 - 19:35
0 10
बारिश होते ही नगर पालिका परिषद की खुली पोल,अमानक नाली के निर्माण से दीवार ढही

block-350 block-350

बारिश होते ही नगर पालिका परिषद की खुली पोल,अमानक नाली के निर्माण से दीवार ढही

कायमगंज/फर्रूखाबाद। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोहाई निवासी अभिषेक गुप्ता पुत्र स्व. नरेश चंद्र गुप्ता की मोहल्ला नोनियमगंज में एक गोदाम है जिसमें किसी भी प्रकार का कोई काम नहीं होता है। नगर पालिका परिषद द्वारा ठेके पर पैतृक गोदाम के पास दीवार के किनारे नाली का निर्माण कराया गया था सामान्य दिनों में नाली का निकास सही न होने की वजह से जलभराव की स्थिति बनी रही, जिसकी सूचना नगर पालिका प्रशासन को दी गई, अमानक युक्त निर्माण सामग्री से निर्मित नाली से पैतृक गोदाम की एक दीवार जल भराव के कारण सीजन की पहली बारिश में ही गिर गई जिससे गोदाम मालिक को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ा।

जल भराव की स्थिति के कारण गोदाम की अन्य दीवारों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है तथा गोदाम के आसपास कई लोगों के मकान बने हुए हैं तथा घनी आबादी है निकट भविष्य में उक्त नाली की अमानक युक्त सामग्री के निर्माण से गोदाम की दीवारों को कोई क्षति होती है तो आस-पास बने मकानों में भी जनहानि की प्रबल संभावना बढ़ जाएगी जिससे उक्त जनहानि स्वयं नगर पालिका परिषद एवं उसके ठेकेदार व्यक्तिगत रूप से जिम्मदार होंगे। प्रशासन को अवगत कराते हुए गोदाम के मालिक ने नाली निर्माण में अमानक युक्त निर्माण में दोषी के प्रति आवश्यक कार्यवाही तथा नाली के पुर्ननिर्माण की मांग की है। मानसून की पहली बारिश होते ही कस्बे में कई जगह नाली के पानी का निकास न होने की वजह से नगर के निवासी गंदे पानी से निकलने को मजबूर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User