झूलते हुए एल टी लाइन के तारों से चिपक कर आई टी आई छात्र की मौत

May 24, 2025 - 20:07
0 5
झूलते हुए एल टी लाइन के तारों से चिपक कर आई टी आई छात्र की मौत

block-350 block-350

झूलते हुए एल टी लाइन के तारों से चिपक कर आई टी आई छात्र की मौत

मनोज जौहरी

कायमगंज/फर्रुखाबाद। खेत में पौध रोपने के लिए खेत की गुडाई कर रहा आई टी आई का एक छात्र एल टी लाइन के झूलते तारों से चिपक गया। परिजन उसे सीएचसी कायमगंज लाये जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कायमगंज क्षेत्र के गांव मंगलीपुर निवासी पंकज (22) पुत्र स्व. रामप्रकाश आई. टी.आई. फाइनल ईयर का छात्र था। वह पौध को रोपने के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत मे साफ सफाई व गुडाई का कार्य कर रहा था फावड़ा से गुड़ाई का कार्य करते समय खेत के ऊपर से गुजरी हुई एल टी लाइन से उसका हाथ छू गया जिससे वह चिपक कर झुलस गया। पास में काम कर रहे लोगो ने उसके परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत मे उसे सीएचसी कायमगंज लाये जहाँ डॉक्टर अमित कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर पूरे गांव मे आग की तरह फैली और पूरा अस्पताल गांव के पुरुष व महिलाओ से भर गया और चारों तरफ चीख पुकार मच गई। माँ का रो रो कर बुरा हाल था। वहीं मृतक के भाई रिंकू ने बताया की हम 5 भाइयों और दो बहनों मे मृतक सबसे छोटा था और आई टी आई फाइनल इयर का छात्र था। वहीं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाया कि इन झूलते विद्युत तारों की शिकायत विभाग मे कई बार की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User