मिट्टी खनन बना मौत का गड्ढा, किशोरी की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

May 14, 2025 - 09:23
0 1
मिट्टी खनन बना मौत का गड्ढा, किशोरी की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

block-350 block-350

मिट्टी खनन बना मौत का गड्ढा, किशोरी की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

फर्रुखाबाद। थाना कमालगंज क्षेत्र के सदरिया पुर गांव में मिट्टी खनन के लिए बनाए गए गड्ढों में मिट्टी लेने गई पांच किशोरियों में से दो किशोरियां हादसे का शिकार हो गईं। मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी का टीला ढह गया और दोनों किशोरियां उसकी चपेट में आ गईं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मिट्टी के ढेर से दोनों किशोरियों को बाहर निकाला। दुर्भाग्यवश एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे।

घायल किशोरी को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया। यह घटना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के चलते हो रही जानलेवा घटनाओं की ओर प्रशासन का ध्यान खींचती है। ग्रामीणों में इस हादसे को लेकर आक्रोश और शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User