अलीगढ़ OYO होटल में टीचर-छात्रा की रहस्यमयी मौत, प्रेम कहानी ने लिया खौफनाक मोड़!

May 06, 2025 - 08:20
0 478
अलीगढ़ OYO होटल में टीचर-छात्रा की रहस्यमयी मौत, प्रेम कहानी ने लिया खौफनाक मोड़!

अलीगढ़ OYO होटल में टीचर-छात्रा की रहस्यमयी मौत, प्रेम कहानी ने लिया खौफनाक मोड़!

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) अलीगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना ने सबको सन्न कर दिया है। शहर के एक OYO होटल में आठवीं कक्षा की छात्रा और उसके स्कूल टीचर की लाशें एक साथ बरामद हुईं हैं। दोनों की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, शिक्षक चंद्रभान और 14 वर्षीय छात्रा सोमवार सुबह होटल में एक साथ पहुंचे थे। होटल स्टाफ को शक तब हुआ जब शाम तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।

आखिरकार पुलिस को बुलाया गया, जिसने मास्टर चाभी से दरवाजा खोला। कमरे के अंदर का नज़ारा बेहद दिल दहला देने वाला था। दोनों के शव बेड पर पड़े थे। मौके से जहर की शीशी भी बरामद की गई है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और उन्होंने एक साथ ज़िंदगी खत्म करने का फैसला लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हालांकि इस घटना ने समाज और स्कूल सिस्टम को कई सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। क्या यह प्यार था या दबाव में उठाया गया कदम? क्या छात्रा की मर्जी भी शामिल थी? और आखिर एक टीचर अपनी जिम्मेदारी से इतना कैसे भटक सकता है? जवाब कई हैं, लेकिन फिलहाल शहर में केवल सन्नाटा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User