अज्ञात कार की टक्कर से युवक की मौत, उसका साथी गंभीर घायल, मौत पर मचा कोहराम

May 03, 2025 - 09:09
0 2
अज्ञात कार की टक्कर से युवक की मौत, उसका साथी गंभीर घायल, मौत पर मचा कोहराम

block-350 block-350

अज्ञात कार की टक्कर से युवक की मौत, उसका साथी गंभीर घायल, मौत पर मचा कोहराम

कायमगंज/फर्रुखाबाद। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीन नगर निवासी पिंटू यादव (18) पुत्र आशाराम व उसके गांव का ही युवक गोविंद (26) पुत्र रक्षपाल बाइक से कंपिल से घर जा रहे थे।तभी गांव सवितापुर बिहारीपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए।घायलों को सीएचसी कायमगंज लाया।जहां डॉ विपिन कुमार ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पुलिस पहुंच गई।शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।सीएचसी में परिजन बुरी तरह बिलख रहे थे।पिंटू अविवाहित है।पिंटू के तीन भाई सुदीश, नन्हें, राजकुमार व दो बहनें हैं।पिंटू गांव में खेती करता था।घायल गोविंद को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User