Kasganj news सोरों जनपद कासगंज पर नियुक्त उ0नि0 श्याम किशोर अवस्थी की देर रात्रि असामयिक निधन ।

Apr 27, 2025 - 18:59
0 3
Kasganj news सोरों जनपद कासगंज पर नियुक्त उ0नि0  श्याम किशोर अवस्थी  की देर रात्रि असामयिक निधन ।

block-350 block-350

थाना सोरों जनपद कासगंज पर नियुक्त उ0नि0 श्याम किशोर अवस्थी का दिनाँक 26-04-2025 की देर रात्रि असामयिक निधन ।

पुलिस लाइन कासगंज में दिवंगत उ0नि0 के पार्थिव शरीर को दी गई अन्तिम विदाई, परिवारीजन रहे मौजूद ।

कासगंज जनपद के थाना सोरों पर नियुक्त उ0नि0 श्याम किशोर अवस्थी का दिनाँक 26-04-2025 की देर रात्रि ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल कासगंज में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान ह्रदय गति रुक जाने से उनका असामयिक निधन हो गया । उ0नि0 उपरोक्त को पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती द्वारा विभागीय सम्मान के साथ पुलिस लाइन में भावभीनी श्रृद्धाजंलि देते हुए अन्तिम विदाई दी गई व परिवारीजनों को सांत्वना देते हुए दिवंगत उ0नि0 के पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान जनपद कानपुर नगर रवाना किया गया है । इस दौरान क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन, क्षेत्राधिकारी पटियाली राजकुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर आँचल चौहान, प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User