दो साल से न्याय की आस में भटक रहा रिटायर्ड फौजी, चोरी का नहीं हुआ खुलासा

Apr 26, 2025 - 18:27
0 9
दो साल से न्याय की आस में भटक रहा रिटायर्ड फौजी, चोरी का नहीं हुआ खुलासा

block-350 block-350

दो साल से न्याय की आस में भटक रहा रिटायर्ड फौजी, चोरी का नहीं हुआ खुलासा

फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश)। थाना कपिल क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर तिहैया निवासी एक रिटायर्ड फौजी बीते दो वर्षों से चोरी की घटना में न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। पीड़ित पूर्व सैनिक के अनुसार, उनके घर से एसवीवीएल गन (12 बोर) समेत अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली गई थी। मामले की शिकायत उन्होंने तत्काल थाने में दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने आरोपी कपिल को पकड़ तो लिया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद छोड़ दिया।

इस संबंध में रिटायर्ड फौजी ने थानाध्यक्ष से लेकर एसपी और जिलाधिकारी तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हो पाई है। वर्षों तक देश की सेवा करने वाले इस पूर्व सैनिक के साथ हो रहे इस व्यवहार से ग्रामीणों में भी आक्रोश है। पूर्व सैनिक ने अब न्याय के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सवाल यह है कि आखिर देश की रक्षा करने वालों को अपने हक के लिए कब तक दर-दर भटकना पड़ेगा?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User