“ऑपरेशन जागृति फेज-4.0” सच को छुपाएं नहीं और झूठ को लिखाएं नहीं

Apr 24, 2025 - 20:38
0 2
“ऑपरेशन जागृति फेज-4.0”  सच को छुपाएं नहीं और झूठ को लिखाएं नहीं

block-350 block-350

“ऑपरेशन जागृति फेज-4.0” सच को छुपाएं नहीं और झूठ को लिखाएं नहीं

‼️ *झूठे अभियोग पंजीकृत न कराएं* ‼️

‼️ *यह न केवल कानून अपराध है, बल्कि सामाजिक बुराई भी है*

‼️ *अपर पुलिस अधीक्षक  राजकुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर तथा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में स्कूलों में जाकर गोष्ठी आयोजित कर छात्राओं/छात्रों को जागृति अभियान के विभिन्न उद्देश्यों पर अपने वक्तव्य दे जागरूक किया गया।*

*“ऑपरेशन जागृति फेज-4.0” अभियान के इसी क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा, महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं महिलाओं के प्रति हिंसा एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभावों जैसे गम्भीर विषयों पर जागरूकता बढाने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थानाक्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर पंपलेट वितरित करते हुए छात्र/ छात्राओं व महिलाओं व लोगों को किया जागरूक।

एटा। एडीजी आगरा जोन आगरा श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा चलाए जा रहे *"ऑपरेशन जागृति फेज- 4.0"* अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में जी.टी रोड स्थित 1.गांधी स्मारक इंटर कॉलेज एवं थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के 2.कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, में छात्राओं/छात्रों के साथ गोष्ठी आयोजित कर ऑपरेशन जागृति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए अपने वक्तव्य देकर जागरूक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा महिलाओं के प्रति हिंसा, झूठे मुकदमे, नवयुवकों/नवयुवतियों का घर से चले जाना, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, पारिवारिक विघटन महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक असमानता जैसे गम्भीर विषयों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र/छात्राओं व महिलाओं को वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारें में बताया साथ ही कहा कि किसी अनजान नंबर से आने वाले कॉल पर बैंक की जानकारी न दें। कोई बैंक अधिकारी बनकर ओटीपी मांगे तो वह भी न दें।

मोबाइल पर आने वाली अनजान लिंक पर क्लिक न करें। इस तरह की लापरवाही से खाते से पैसे निकल सकते हैं। साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गई। इसी क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थानाक्षेत्र में ऑपरेशन जागृति के मुख्य उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User