41 आईएएस सहित 11 जिला कलेक्टरों अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने प्रशासनिक विभाग में शनिवार को सबसे बड़ा फेरबदल की है। दरअसल शाम को अचानक प्रदेश के 41आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी की गई है। इसके अलावा सरकार ने 11 जिला कलेक्टरों के तबादले किए गए हैं। आयुक्त बिलासपुर के पद पर सुनील जैन को पदस्थ करते हुए रायपुर आयुक्त महादेव कावरे से अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है।
परफारमेंस को देखकर सरकार ने तबादलों की लंबी सूची जारी की है। अफसरों को बेहतर कार्य का इनाम मिला है तो कुछ को लूप लाइन में भेजकर संदेश दिया है। सदस्य राजस्व मंडल टोपेश्वर वर्मा को और अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष राजस्व मंडल को अब अध्यक्ष राजस्व मंडल के पद पर पदस्थ किया है। संयोग है कि उच्च शिक्षा विभाग ने अधिकारियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। वह भव्य होटल में आयोजित था। उसे लेकर आलोचना हो रही थी। इन सब में खास बात यह रही कि सरकारी अवकाश के दिन ये फेरबदल हुई है। जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी है। प्रशासनिक फेरबदल में अफसरों को दिए गए अतिरिक्त प्रभार में यह देखा गया है कि अब से उन्हें एक ही विभाग के सचिव के अधीन रखा जाएगा। एक ही उच्च अधिकारी के अधीन अफसरों को काम करने का अवसर मिलेगा।
विभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न निगम मंडल और अभिकरण का काम करते समय उन्हें किसी दूसरे अफसर के पास जाना नहीं पड़ेगा। ऐसे में कार्य की दक्षता और अफसर के काम कराने के ढंग के अनुसार काम करेंगे। जैसे किरण कौशल के पास मार्कफेड और नान की जिम्मेदारी है। यह दोनों ही खाद्य विभाग के अधीन हैं। इन फेरबदल से यह तो साफ है कि लंबित राजस्व प्रकरणों को लेकर सरकार गंभीर है। और इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने राजस्व जिला बिलासपुर में अब स्वतंत्र आयुक्त के पद की जिम्मेदारी सुनील जैन को सौंपी है।पिछले 1 साल से बिलासपुर में प्रभारी संभागायुक्त के होने के कारण यहां पर राजस्व प्रकरण बड़ी संख्या में लंबित हो गए हैं। इससे पहले संजय अलंग रायपुर के संभागायुक्त रहते बिलासपुर के प्रभार में थे। बाद में महादेव कांवरे रायपुर के संभागयुक्त करते बिलासपुर के प्रभार में रहे हैं। वहीं अपर संभागायुक्त के पद पर आईएएस को प्रभार देते हुए रायपुर और दुर्ग में अपर संभागायुक्त पदस्थ किया गया है। राजस्व मंडल में भी अध्यक्ष की पूर्ण कालिक नियुक्ति की गई है। जिन अफसरों ने प्रशासनिक फेरबदल में अच्छा काम किया है उन्हें बड़ा जिला या बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
बिलासपुर को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला माना जाता है। जिसके चलते संजय अग्रवाल को बिलासपुर का कलेक्टर बनाया है इससे पहले वह राजनांदागांव के कलेक्टर पद पर पदस्थ थे। वहीं मयंक चतुर्वेदी को दंतेवाड़ा जिले में उनके काम के अंदाज को देखते हुए अब रायगढ़ में पदस्थ किया हैं। औद्योगिक दृष्टि से और ओपी चौधरी का गृह जिला होने की वजह से रायगढ़ महत्वपूर्ण स्थान रखता है। एमडी मार्कफेड के साथ किरण कौशल को नान का भी जिम्मा सौंपा गया है। इसी तरह बालोद जिले का कलेक्टर दिव्या मिश्रा को बनाया है। कलेक्टर बिलासपुर से अवनीश शरण को वापस राजधानी लाकर गृह निर्माण मंडल और नगर निवेश का प्रभार दिया गया है। प्रभार उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए दिया गया।कुणाल दुदावत की कार्यक्षमता को देखते हुए कोंडागांव से दंतेवाड़ा जैसे बड़े जिल का पद प्रभार सौंपा हैं। दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर कुणाल दुदावत को बनाया गया है। रायगढ़ जिले की जिम्मेदारी मयंक चतुर्वेदी को दी गई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ का कलेक्टर संजय कन्नौजे को बनाया है। कोंडागांव का कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना को नियुक्त किया है। इसके अलावा मुंगेली का कलेक्टर कुंदन कुमार को बनाया गया है। बिलासपुर के नए कलेक्टर संजय अग्रवाल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का जिम्मा इंद्रजीत चंद्रावल को सौंपा है।
बालोद का कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा को बनाया है। राजनांदगांव में सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे को कलेक्टर नियुक्त किया है। साथ ही जांजगीर-चांपा जिले की जिम्मेदारी जन्मेजय महोबे संभालेंगे। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट में विशेष सचिव, वन विभाग की जिम्मेदारी जनक प्रसाद पाठक को, आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा व आयुष का अतिरिक्त प्रभार शिखा राजपूत तिवारी को, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन और संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला को, मार्कफेड व नागरिक आपूर्ति निगम, प्रबंध संचालक किरण कौशल को आयुक्त, बिलासपुर संभाग सुनील कुमार जैन को, आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश व गृह निर्माण मंडल अवनीश कुमार शरण को, सदस्य, राजस्व मंडल, बिलासपुर केडी कुंजाम को, अनुसूचित जाति विकास विभाग और आयुक्त आदिम जाति सारांश मित्तर को, संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम व उपभोक्ता संरक्षण वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन कार्तिकेय गोयल को मिली है।
महिला एवं बाल विकास विभाग व संचालक, पदुम सिंह एल्मा को, विशेष सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभागधर्मेश कुमार साहू को, विशेष सचिव, गृह विभाग रमेश कुमार शर्मा को, भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग, संचालक, राज्य खनिज विकास निगम और विशेष सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग संचालक, रजत बंसल को मिशन संचालक, जल जीवन मिशन जीतेंद्र कुमार शुक्ला , अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम व संचालक, प्रबंध संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान जगदीश सोनकर, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और आयुक्त मनरेगा व संचालक, तारण प्रकाश सिन्हा, संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, रिमिजियुस एक्का को , संचालक, लोक शिक्षण, एससीईआरटी व राज्य साक्षरता - मिशन ऋतुराज रघुवंशी को, वहीं आयुक्त, उच्च शिक्षा व प्रबंध संचालक रूसा- डॉ. संतोष कुमार देवांगन को, अपर संभागीय आयुक्त, रायपुर व दुर्ग संभाग, इफ्फत आरा को, संचालक, कृषि एवं संयुक्त सचिव, कृषि विभाग- राहुल देव को, संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण, सीईओ, राज्य कौशल विकास अभिकरण- विजय दयाराम को, संयुक्त सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री- अरविंद कुमार एक्का को ,नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग - दीपक कुमार अग्रवाल को, उप सचिव, पर्यावरण एवं आवास विभाग, सीईओ, आरडीए -आकाश छिकारा को, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग- संतन देवी जांगड़े को,संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं व सीईओ, राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी, सचिव- चंद्रकांत वर्मा, राज्य निर्वाचन आयोग व संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग- सुखनाथ अहिरवार को, और प्रबंध संचालक, राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार- अजय कुमार अग्रवाल को सौंपी गई हैं।