Kasganj news अमांपुर के कासगंज रोड के निकट युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

Apr 19, 2025 - 20:23
0 4
Kasganj  news अमांपुर के कासगंज रोड के निकट युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

block-350 block-350

जनपद कासगंज में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त

 पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की मनमानी, निरंकुश, अनुभवहीनता, भ्रष्ट कार्यशैली की वजह से, जनपद में बढ़ रहे हैं निरंतर अपराध

कासगंज के थाना अमा़ंपुर में, एक व्यक्ति के साथ कथित लोगों द्वारा मारपीट की जाती है, जिसकी शिकायत थाना अमा़ंपुर में, पीड़ित द्वारा की गई, कासगंज पुलिस अपनी तानाशाही में चूर , रही , और उस पीड़ित पर जबरन फैसले का दवाब बनाती रही,और आज दिनांक 19/04/2025 को उस व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिलता है, उसकी हत्या कर दी जाती है, कस्बा अमांपुर के कासगंज रोड के निकट युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। मृतक किशन पाल पुत्र वीर सहाय उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी अम्बेडकर नगर, कस्बा अमांपुर, थाना अमांपुर। लगातार धमकी दे रहे थे आरोपी, पिता ने लगाया पुलिस पर सांठगांठ का आरोप, पिता का कहना कि दबंगों के खिलाफ 15 अप्रैल को दर्ज करवाई थी FIR फिर भी नहीं आजतक कोई गिरफ्तारी, कुछ दिन पूर्व ही मृतक के साथ दबंगों ने की थी मारपीट जिसका सीसीटीवी फुटेज हुआ था वायरल, पिता ने लगाया आरोप समय रहते हो जाती दोषियों की गिरफ्तारी तो बच सकती थी बेटे की जान, पिता ने आरोप लगाया है कि दोषियों ने बनाया था फैसले का दबाब, फैसले के लिए नहीं माने तो कर दी बेटे की हत्या और पेड़ पर लटका दिया शव, मौके पर फोरेंसिक टीम व भारी पुलिस बल मौजूद,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User