पति ने पत्नी के मुँह मे कपड़ा ठूस, चारपाई से बांध कर मारा पीटा, पुलिस ने कराया मेडिकल

Apr 17, 2025 - 17:27
0 17
पति ने पत्नी के मुँह मे कपड़ा ठूस, चारपाई से बांध कर मारा पीटा, पुलिस ने कराया मेडिकल

block-350 block-350

पति ने पत्नी के मुँह मे कपड़ा ठूस, चारपाई से बांध कर मारा पीटा, पुलिस ने कराया मेडिकल 

मनोज जौहरी

कायमगंज/फर्रुखाबाद। क्षेत्र के गांव मूसेपुर निवासी मधु शाक्य पत्नी अजीत शाक्य को पुलिस घायल अवस्था मे इलाज व मेडिकल के लिए सीएचसी लाई। जहाँ इलाज के दौरान पति की मार से घायल मधु शाक्य ने बताया कि मेरी शादी नवंबर 2024 मे हुई थी शुरू मे तो सब कुछ सही था लेकिन शादी के कुछ दिन छोटी छोटी बातों के लेकर मेरा जल्लाद पति मेरे साथ मारपीट करने लगा।

मेरी तबियत सही नहीं थी तो मै अपने पति को खाना नहीं परोस पाई बस इसी बात पर उसने मेरे मुँह मे कपड़ा ठूस और हाथ पैर चारपाई से बांध बहुत मारा पीटा व गला भी दबाया। उसका आरोप था कि वह मुँह मे कपड़ा इसलिए ठूसता है कि जब बह मारे तो पड़ोसी उसकी चीख पुकार नहीं सुन पाए वहीं उसने अपने पति कि किसी लड़की के साथ चक्कर होने की भी बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User