छुट्टियों का प्लान बना रहे हो? भारत की ये समर डेस्टिनेशन बना देंगी ट्रिप यादगार!

छुट्टियों का प्लान बना रहे हो? भारत की ये समर डेस्टिनेशन बना देंगी ट्रिप यादगार!

Apr 14, 2025 - 15:27
0 5
छुट्टियों का प्लान बना रहे हो? भारत की ये समर डेस्टिनेशन बना देंगी ट्रिप यादगार!
Top 10 Places to visit this Summer 2025

गर्मियों की छुट्टियाँ आते ही हम सबके मन में एक ही ख्याल आता है – कहीं ठंडी जगह घूमने का प्लान बने! भारत, जहां विविधता हर कोने में बसती है, वहाँ गर्मियों में घूमने की कई शानदार जगहें हैं जो ना केवल गर्मी से राहत देती हैं बल्कि आपकी थकान और तनाव को भी दूर कर देती हैं।

चलिए जानते हैं भारत की कुछ सबसे बेहतरीन समर डेस्टिनेशन के बारे में जो आपको इस गर्मी में घूमने जरूर जाना चाहिए।


1. मनाली, हिमाचल प्रदेश – बर्फीली वादियों का रोमांच

मनाली गर्मियों में घूमने की सबसे फेमस जगहों में से एक है। यहाँ के ठंडे मौसम, बर्फ से ढकी पहाड़ियाँ, और एडवेंचर एक्टिविटीज़ जैसे रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग का मजा ही अलग है।

मुख्य आकर्षण: सोलांग वैली, रोहतांग पास, हिडिंबा मंदिर, मनु मंदिर
जाने का सही समय: अप्रैल से जून


2. श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर – स्वर्ग जैसी सुंदरता

श्रीनगर, जिसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है, गर्मियों में अपने फूलों से ढकी घाटियों, डल झील की शिकारा राइड और बर्फ से ढके गुलमर्ग के कारण बेहद पसंद किया जाता है।

मुख्य आकर्षण: डल लेक, निशात बाग, शालीमार बाग, गुलमर्ग
बेस्ट टाइम: मई से जुलाई


3. नैनीताल, उत्तराखंड – झीलों का शहर

नैनीताल एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपनी शांत झीलों और हरे-भरे पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ परिवार के साथ घूमना एक यादगार अनुभव होता है।

मुख्य आकर्षण: नैनी लेक, नैना देवी मंदिर, स्नो व्यू पॉइंट, चिड़ियाघर
जाने का समय: मार्च से जून


4. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल – चाय की खुशबू और पहाड़ी नज़ारे

दार्जिलिंग, पूर्वी भारत का मोती, अपने चाय बागानों और टॉय ट्रेन के लिए मशहूर है। गर्मियों में यहाँ का मौसम बेहद सुहावना होता है।

मुख्य आकर्षण: टाइगर हिल, बतासिया लूप, पीस पगोडा, चाय बागान
बेस्ट टाइम: अप्रैल से जून


5. माउंट आबू, राजस्थान – रेगिस्तान में एक ठंडी जगह

राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन, माउंट आबू, गर्मी में घूमने के लिए एक यूनिक ऑप्शन है। यहाँ का मौसम और अरावली की पहाड़ियाँ काफी सुकून देती हैं।

मुख्य आकर्षण: नक्की झील, दिलवाड़ा मंदिर, गुरु शिखर
जाने का सही समय: मार्च से जून


6. महाबलेश्वर, महाराष्ट्र – वेस्ट इंडिया का कूल गेटवे

अगर आप मुंबई या पुणे के पास से हैं, तो महाबलेश्वर आपके लिए एक बेहतरीन समर डेस्टिनेशन है। यहाँ के स्ट्रॉबेरी फार्म्स और पॉइंट व्यूज आपका दिल जीत लेंगे।

मुख्य आकर्षण: एलफिनस्टोन पॉइंट, वेन्ना लेक, प्रपंच गार्डन
बेस्ट टाइम: मार्च से मई


7. गंगटोक, सिक्किम – शांत और सुरम्य

गर्मियों में गंगटोक का कूल मौसम और मॉन्क कल्चर एक डिफरेंट एक्सपीरियंस देता है। यहाँ की प्राकृतिक खूबसूरती और सिक्किम की संस्कृति एकदम मंत्रमुग्ध कर देती है।

मुख्य आकर्षण: त्सोमगो लेक, नाथुला पास, रुमटेक मठ
बेस्ट टाइम: अप्रैल से जून


8. कोडईकनाल, तमिलनाडु – दक्षिण की ठंडी वादियाँ

कोडईकनाल एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपनी हरियाली, झीलों और झरनों के लिए जाना जाता है। यह दक्षिण भारत के लोगों के लिए गर्मियों की सबसे फेवरेट जगहों में से एक है।

मुख्य आकर्षण: कोडाई लेक, बायरस केव्स, सिल्वर फॉल्स
बेस्ट टाइम: अप्रैल से जून

9: लद्दाख – बाइक ट्रिप लवर्स के लिए स्वर्ग

अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो लद्दाख की ट्रिप जरूर प्लान करें। यहाँ की ऊँची पहाड़ियाँ, लेह पैलेस और पेंगोंग लेक एक अद्भुत अनुभव देती हैं।

मुख्य आकर्षण: लेह, खारदुंगला पास, नुब्रा वैली, पेंगोंग लेक
बेस्ट टाइम: मई से सितंबर

भारत में गर्मियों में घूमने की कोई कमी नहीं है। चाहे आप पहाड़ों के बीच सुकून की तलाश में हों या एडवेंचर की चाहत रखते हों, यहाँ हर किसी के लिए कुछ ना कुछ है। तो इस गर्मी अपने बैग पैक करें और निकल पड़ें इन ठंडी और खूबसूरत जगहों की ओर!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User