74 वाहनों का चालान कर, किया गया 1,10,500 रुपये का सम्मन शुल्क वसूला

Apr 03, 2025 - 20:15
0 2
74 वाहनों का चालान कर, किया गया 1,10,500 रुपये का सम्मन शुल्क वसूला

block-350 block-350

एटा। शासन की मंशानुरूप अपंजीकृत एवं अवैध रुप से संचालित ई-रिक्शा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा कुल 08 ई-रिक्शा के विरुद्ध कार्यवाही की गयी एवं चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 74 वाहनों का चालान कर, किया गया 1,10,500 रुपये का सम्मन शुल्क।

शासन की मंशानुरूप अपंजीकृत एवं अवैध रुप से संचालित ई-रिक्शा के विरुद्ध दिनांक 01.04.2025 से 30.04.2025 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.04.2025 को जनपद एटा में बिना लाइसेंस, बिना चेसिस तथा बिना फिटनेस वाले कुल 08 ई-रिक्शा के विरुद्ध कार्यवाही की गई। साथ ही चैकिंग के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने, ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट, काली फ़िल्म तथा नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में खड़े वाहनों तथा मोडिफाइड साइलेंसर/वाहनों सहित कुल 74 वाहनों के चालान कर 1,10,500 रुपये सम्मन शुल्क किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User