IAS अभिषेक प्रकाश को किया सस्पेंड, रह चुके हैं लखनऊ के DM

IAS अभिषेक प्रकाश को किया सस्पेंड, रह चुके हैं लखनऊ के DM

Mar 20, 2025 - 21:07
0 267
IAS  अभिषेक प्रकाश को किया सस्पेंड, रह चुके हैं लखनऊ के DM

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन लिया है. प्रदेश के सीनियर आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश सस्पेंड कर दिया है. 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश वर्तमान में सचिव औद्योगिक विकास विभाग व इन्वेस्ट यूपी के CEO हैं। इस समय काफी महत्वपूर्ण विभाग उनके पास है. ऐसे में अभिषेक प्रकाश पर हुई कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि IAS अभिषेक प्रकाश लंबे समय तक लखनऊ के डीएम रह चुके हैं. शिकायतकर्ता विश्वजीत दत्त ने उनके खिलाफ शिकायत की थी, जिसमें कहा था कि हमारा ग्रुप उत्तर प्रदेश में सोलर सेल और सोलर ऊर्जा से संबंधित कल पुर्जे बनाने का संयंत्र की इकाई की स्थापना करना चाहता है. इसके लिए हमने इन्वेस्ट यूपी के ऑफिस और ऑनलाइन प्रार्थना पत्र भेजा था। इसके संबंध में मूल्यांकन समिति की बैठक हुई थी. इसमें हमारे प्रकरण के विचार से पूर्व मुझे इन्वेस्ट यूपी के वरिष्ट अधिकारी ने एक प्राइवेट व्यक्ति निकांत जैन का नंबर दिया और कहा कि उससे बात कर लीजिए. यदि वह कहेगा तो आपका मामला एम्पावर्ड कमेटी और कैबिनेट से तुरंत अनुमोदित हो जाएगा। शिकायत कर्ता ने बताया कि अधिकारी के कहने पर हमने निकांत जैन से बात की. निकांत ने मुझे हिसाब करने को बोला. पूरे मामले के लिए पांच फीसदी की मांग की।

अग्रिम के रूप में धन मांगा. चूंकि, मेरे मालिक उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री से इस प्रोजेक्ट के लिए मिले थे, इसलिए हमने निकांत को मना कर दिया. बाद में मुझे पता चला कि मेरे मामले में संस्तुति होने के बाद पत्रावली में प्रकरण को टाल दिया गया है। निकांत ने मुझसे कहा कि आप और आपके मालिक जितना भी प्रयास कर लें, उन्हें आना तो जैन साहब के पास ही होगा. तभी काम हो पाएगा नहीं तो काम नहीं हो पाएगा. हमारे मालिक इस प्रोजेक्ट को किसी दूसरे स्टेट में भी ले जा सकते हैं, ऐसे में मेरा अनुरोध है कि इन लोगों पर कार्रवाई कर हमारे प्रोजेक्ट को स्वीकृत करने की कृपा करें. इस शिकायत का संज्ञान लेकर सीएम योगी ने कार्रवाई की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सीएम योगी ने यूपी के आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर कोई भी अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

वहीं आईएएस अभिषेक प्रकाश की बात करें तो वह 2006 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वह प्रदेश में कई जिलों के डीएम रह चुके हैं. इसमें सबसे महत्वपूर्ण जिला राजधानी लखनऊ ही है.इस सयम वे इन्वेस्ट यूपी के CEO के रूप में राज्य में निवेश को बढ़ावा देने का काम कर रहे थे, लेकिन भ्रष्टाचार के एक मामले में उन पर ये एक्शन हुआ है। इस समय यूपी के कई IAS और PCS अधिकारियों पर कार्रवाई चल रही है. दो दिन पहले सस्पेंड चल रहे सात आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई थी. इनमें प्रतीक्षारत चल रहे IAS घनश्याम सिंह को विशेष सचिव वन बनाया गया था. वहीं चार पीसीएस अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User