फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Feb 01, 2025 - 18:38
0 11
फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

block-350 block-350

एसओजी, थाना मल्हीपुर पुलिस व SSB की संयुक्त कार्यवाई : फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़-*

*भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज व उपकरण बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार* 

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी भिनगा संतोष कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद की एसओजी टीम, थाना मल्हीपुर पुलिस व SSB 62वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया, जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से आधार कार्ड बना रहा था। जिसके क्रम कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 31.01.2025 को जनपद की एसओजी टीम, थाना मल्हीपुर पुलिस व SSB 62वीं वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पंचायत भवन सचिवालय रामपुर जब्दी थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती से तीन अभियुक्तगण 1.एहसान उल्ला पुत्र इनामुल्ला पता रामपुर जब्दी थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती 2.अरविन्द यादव पुत्र सालिकराम यादव निवासी रामपुर जब्दी थाना मल्हीपुर श्रावस्ती 3.राशिद पुत्र मुस्ताक अली निवासी सोहरिया थाना मल्हीपुर श्रावस्ती को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से फर्जी निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड बनाने के उपकरण व अन्य दस्तावेज बरामद हुए है। पूछताछ करने से पता चला कि अभियुक्तगण अवैध रूप से कूटरचना करके फर्जी तरीके से निवास प्रमाण पत्र व अन्य कागजात तैयार कर आधार कार्ड फर्जी रूप से बनाते थे। जिससे अर्जित अवैध संपत्ति प्राप्त कर समाज में वर्चस्व स्थापित करते थे।

 गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मल्हीपुर मु0अ0सं0 027/2025 धारा 319(2),318(4),337,338 BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी स्थान* पंचायत भवन सचिवालय रामपुर जब्दी थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता* 1.एहसान उल्ला पुत्र इनामुल्ला पता रामपुर जब्दी थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती 2.अरविन्द यादव पुत्र सालिकराम यादव निवासी रामपुर जब्दी थाना मल्हीपुर श्रावस्ती 3.राशिद पुत्र मुस्ताक अली निवासी सोहरिया थाना मल्हीपुर श्रावस्ती *बरामदगी का विवरण* 1. फर्जी निवास प्रमाण पत्र - 08 अदद 2. आय प्रमाण पत्र - 03 अदद 3. लैपटॉप - 03 अदद 4. मोबाइल - 04 अदद 5. प्रिंटर - 01 अदद 6. इंकटोनर - 02 अदद 7. कीबोर्ड - 01 अदद 8. फिंगर स्कैनर - 2 अदद 9. चार्जर - 03 अदद 10. माउस - 02 अदद 11. कैमरा - 02 अदद 12. USB हब - 04 अदद 13. स्विच 2 पोर्ट - 01 अदद ~14. प्रिंटर यूएसबी केबल - 03 अदद 15. प्रिंटर पावर केबल - 01 अदद 16. स्मार्ट वॉच चार्जर केबल - 01 अदद 17. आयरिस स्कैनर - 01 अदद 18. फिंगर स्कैनर केबल - 01 अदद 19. पीसी स्किल पेन ड्राइव - 01 अदद 20. आधार कार्ड स्लिप - 62 अदद 21. आधार कार्ड - 12 अदद 22. सादे पेपर लगभग - 100 अदद 23. डायरी - 01 अदद रजिस्टर व अन्य संबंधित उपकरण

गिरफ्तार करने वाली एसओजी टीम-* 1.प्रभारी नितिन यादव 2.मु0आ0 अवनीश विक्रम सिंह 3.आ0 वीरेंद्र यादव 4.आ0 अभिषेक सिंह 5.आ0 रिषभ गौड़ 6. आ0 अभिषेक सिंह सर्विलांस सेल 7.आ0 अमित पाल सर्विलांस सेल 8.आ0 चरन सिंह *थाना मल्हीपुर पुलिस टीम-* 1. थानाध्यक्ष जय हरी मिश्रा 2. उ0नि0 श्री सतीश मिश्रा 3. उ0नि0 साहब राव 4. उ0नि0 अतुल यादव 5. आ0 गिरीश शर्मा 6. आ0 प्रवीण यादव 7. आ0 राना सिंह 8. आ0 कमलेश गिरी *एसएसबी टीम-* 1. सहायक कमाण्डेट श्री के0एच0 नामाचन्द्र सिंह, SSB 62 वीं वाहिनी स0सी0बल भिनगा श्रावस्ती 2. मु0आ0/सा0 बलवीर वर्मा 3. आ0/सामान्य रमेश यादव

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User