महाकुंभ में भीड़ बेकाबू, SDM की गाड़ी तोड़ी

महाकुंभ में भीड़ बेकाबू, SDM की गाड़ी तोड़ी

Jan 28, 2025 - 11:38
0 523
महाकुंभ में भीड़ बेकाबू, SDM की गाड़ी तोड़ी

block-350 block-350

प्रयागराज। महाकुंभ में सोमवार को बहुत ज्यादा भीड़ है। इसलिए पांटून पुल नंबर- 15 बंद कर दिया गया। इसको लेकर लोगों ने सेक्टर- 20 में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लोगों की पुलिस से बहस हो गई। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई। लोगों ने SDM सदर की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इससे पहले हजारों श्रद्धालुओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और मेले के अंदर चले गए।

भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस वाले भी लोगों को रोकने की हिम्मत नहीं दिखा सके। हालांकि, अधिकारियों के आदेश पर पांटून पुल 13, 14 और 15 को खोल दिया गया। दरअसल, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान पर्व है। इस पर्व पर संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु अभी से पहुंचने लगे हैं। इससे जबरदस्त भीड़ हो गई है। आज 1.55 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 14.76 करोड़ लोगों ने स्नान किया। अमेरिकी रॉक बैंड कोल्डप्ले के को-फाउंडर और सिंगर क्रिस मार्टिन महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड और अमेरिकी एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन भी नजर आईं। क्रिस और डकोटा को एक कार में बैठे देखा गया। दोनों भगवा रंग की ड्रेस पहने थे।

वहीं, गंगा स्नान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश के महू में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- गंगा में स्नान करने से गरीबी दूर नहीं होगी। भाजपा नेता गंगा स्नान जैसी गतिविधियों के जरिए जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, जैसे कि बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याएं। पांटून पुल नंबर-15 पर शहर से मेला क्षेत्र में प्रवेश करने को लेकर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई थी। इसे लोगों की भीड़ ने तोड़ दिया। महाकुंभ का आज 15वां दिन है। अब तक 1.18 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। वहीं 13 जनवरी से लेकर अब तक कुल 13.21 करोड़ लोगों ने स्नान किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User