ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते में वापस कराई 1,25,000 रुपए कराये वापिस

Jan 14, 2025 - 19:21
0 12
ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते में वापस कराई 1,25,000 रुपए कराये वापिस

block-350 block-350

एटा– थाना साइबर क्राइम को मिली सफलता, थाना साइबर क्राइम द्वारा ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते में वापस कराई 1,25,000 रुपए की धनराशि।

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर ज्ञानेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम जनद एटा द्वारा आनलाइन ठगी का शिकार हुए थाना कोतवाली देहात निवासी शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हैक कर 1,25,000 रूपये का फ्राड कर लिया गया है।

क्षेत्राधिकारी सदर एटा द्वारा थाना साइबर क्राइम की टीम को प्रकरण की जांच कर शिकायतकर्ता की समुचित मदद करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना साइबर क्राइम द्वारा मामले को गंभीरता से जांचकर त्वरित व लाभप्रद कार्यवाही करते हुए तथा सम्बन्धित बैंक / गेट-वे को ई-मेल करते हुये दिनाँक 07.01.2025 को शिकायतकर्ता के 1,25,000 रूपये की संपूर्ण धनराशि को पीडित के बैंक खाते में वापस कराया गया है। अपने पैसे वापस पाकर शिकायतकर्ता द्वारा एटा पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की गई है।

थाना साइबर क्राइम टीम जनपद एटा* 1. प्र0नि0 श्री आदेश कुमार 2. उ0नि0 दीक्षित कुमार 3. हैं0का0 रामवीर सिंह **थाना साइबर क्राइम एटा द्वारा साइबर ठगी से बचने हेतु आमजन को संदेश* 01- खाते में KYC अपडेट कराने के लिये बैकों द्वारा कभी भी किसी से व्यक्तिगत जानकारी/OTP/CVV/पिन नम्बर नही मांगे जाते हैं। 02- ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाली कम्पनियों व सरकारी विभाग/कम्पनियों के कस्टमर केयर का नम्बर आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करे । 03- अज्ञात व्यक्ति/अज्ञात मोबाइल नम्बर द्वारा भेजी गयी लिंक को क्लिक न करे । 04- किसी के कहने पर कोई भी ऐप डाउनलोड न करे ।

05- कोई भी बैंक अधिकारी फोन पर कभी भी आपसे एटीएम खाते क्रेडिट कार्ड अन्य से सम्बन्धित जानकारी नहीं मांगता इसलिए कभी भी फोन काल पर अपने बैंक से सम्बन्धित जानकारी शेयर ना करें । 06- किसी भी क्यूआर कोड से पेमेंट लेते/देते समय यह अवश्य चेक करें कि क्यूआर कोड पेमेंट रिसीव करने वाला है। 07- किसी भी प्रकार का साइबर क्राइम होने पर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करायें ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User