Meerut News : पत्थर काटने की मशीन से परिवार के पांच लोगों की गला काट कर हत्या

Meerut News : पत्थर काटने की मशीन से परिवार के पांच लोगों की गला काट कर हत्या

Jan 10, 2025 - 09:32
0 436
Meerut News :  पत्थर काटने की मशीन से परिवार के पांच लोगों की गला काट कर हत्या

block-350 block-350

मेरठ। गुरुवार को ठंडक व सर्द हवाओं के बीच सुहैल गार्डन में हुई पांच हत्याओं ने शहर का माहौल गर्मा दिया। टाइल पत्थर के कारीगर, उसकी पत्नी व तीन मासूम बच्चियों की पत्थर काटने के मशीन से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पत्थर कारीगर की गर्दन काटने के बाद उसे गठरी में बांधकर कमरे के बाहर फेंक दिया, जबकि पत्नी व तीन मासूम बच्चियों की हत्या के बाद उन्हें बेड में बने बॉक्स में डाल दिया।

 हत्या के बाद बदमाश मकान के मेन गेट का ताला लगाकर फरार हो गए। कई दिन से मकान के गेट पर ताला लगा होने पर शक होने पर मृतक के भाई ने ताला तोड़ा तो हत्या का पता चला। पांच हत्या की सूचना से जिला पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। पांच हत्या से लिसाड़ी गेट क्षेत्र व शहर में सनसनी फैल गई है। रुड़की निवासी 35 वर्षीय मोइन पुत्र नसीर राजमिस्त्री के साथ ही टायल व पत्थर लगाने का काम करता है। वह ठेके पर काम करता था।

सुहेल गार्डन में मोइन साजिद के मकान पर किराए पर रहता था। पास में ही वह पत्थर लगाने का काम करता है। मोइन के साथ पत्नी 32 वर्षीय आसमां, 9 वर्षीय बेटी अक्सा, दो वर्षीय अजीजा व एक वर्षीय अलीना एक कमरे के मकान में रहती थी। मोइन के भाई अमजद ने बताया कि कई दिनों से मोइन के घर के मुख्य गेट का ताला लगा हुआ था। उन्होंने समझा कि वह कहीं बाहर गया है। गुरुवार सुबह अमजद की पत्नी नजराना मोइन के घर पहुंची। ताला बंद देखकर उसने मोबाइल पर कॉल की, फोन नहीं उठा। वह वापस आ गई। घर जाकर उसने कई बार फोन किए, लेकिन बात नहीं हुई। फिर फोन बंद आने लगा। शक होने पर वह पति व अन्य लोगों के साथ मोइन के घर पहुंची। ताला तोड़कर अंदए गए तो चारों और खून फैला था।

मोइन का शव एक गठरी में बंधा बरामदे में पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो आसमा व तीनों बच्चियां बेड के बाक्स में लहूलुहान हालत में पड़ी थी। सभी के गले कटे हुए थे। फर्श पर खून बहा था। दीवारों पर भी खून के छींटे थे। मोइन से कुछ दूर ही खून से सनी पत्थर काटने की मशीन पड़ी थी। माना जा रहा है कि इसी से सभी के गले काटे गए हैं। सूचना पर लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर सुभाष गौतम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को सूचना दी। पांच हत्याओं से हड़कंप मच गया। हजारों लोगों की भीड़ मौके पर जमा है। एडीजी डीके ठाकुर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा व एसपी सिटी मौके पर है और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। परिजनों से पूछताछ कर आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User