UP News : एसपी को हटाने को लखीमपुरखीरी के 6 विधायक CM योगी से मिले

UP News : एसपी को हटाने को लखीमपुरखीरी के 6 विधायक CM योगी से मिले

Jan 05, 2025 - 10:14
0 400
UP News :  एसपी को हटाने को लखीमपुरखीरी के 6 विधायक CM योगी से मिले

block-350 block-350

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा को हटाने को लेकर भाजपा के 6 विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की है। विधायकों का कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एसपी पर आरोप लगाया है। विधायकों का कहना है कि एसपी केवल माफिया से बात करते हैं हमारा फोन तक नहीं उठाते हैं।

अब देखना यह है कि योगी क्या एक्शन लेते हैं। उनकी नहीं सुनते हैं और न ही उनका फोन उठाते हैं. बता दें कि सदर विधायक योगेश वर्मा, धौरहरा के विधायक विनोद शंकर अवस्थी और कस्ता विधायक सौरभ सिंह 'सोनू', गोला विधायक अमन गिरी, मंजू त्यागी, निघायन विधायक शंशाक वर्मा, जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने सीएम योगी से मुलाकात की है. इस दौरान सभी विधायकों ने एसपी की शिकायत की है. विधायकों का कहना था कि जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है. एसपी उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं देते, माफिया से साठगांठ रखते हैं।

 इस दौरान विधायकों ने कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू पर हुए हमले का भी जिक्र किया. इस दौरान सीएम योगी ने सभी विधायकों से लखीमपुर दौरे पर आने की बात कहते हुए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। 9 अक्टूबर को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव के दौरान भाजपा विधायक योगेश वर्मा को वकील अवधेश सिंह ने थप्पड़ मारा था. घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, उन्होंने एसपी गणेश प्रसाद साहा से कोतवाल अंबर सिंह को हटाने की मांग की थी लेकिन कोतवाल पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. जिसके बाद भी विधायकों ने एसपी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी. जिसके बाद से विधायकों ने एसपी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। गणेश प्रसाद साहा बिहार के किशनगंज के रहने वाले हैं।

 वे 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. 2013 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 373वीं रैंक हासिल की और आईपीएस बने.1981 में जन्मे गणेश ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के हिंदी माध्यम स्कूल से की। साहा ने गोरखपुर में एसपी सिटी, इलाहाबाद और देवरिया में एएसपी के रूप में कार्य किया. 12 जनवरी 2023 को उन्हें यूपी सरकार ने लखीमपुर खीरी का एसपी नियुक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User