बाप को प्रेमिका ने फसाया, बोरबेल में धक्का देकर आग लगा जिंदा जलाया

बाप को प्रेमिका ने फसाया, बोरबेल में धक्का देकर आग लगा जिंदा जलाया

Dec 30, 2024 - 14:56
0 274
बाप को प्रेमिका ने फसाया, बोरबेल में धक्का देकर आग लगा जिंदा जलाया

block-350 block-350

लखनऊ। निगोहां के रामपुर गढ़ी गांव में देर रात किसान रामू रावत की हत्या उसी के बड़े बेटे ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर बेरहमी से की थी. उसने रोंगटे खड़े कर देने वाले इस हत्याकांड की साजिश एक महीना पहले रची थी। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि रामू ने बड़े बेटे को संपत्ति से बेदखल कर दिया था. प्रेमिका के जरिए पिता को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। नाकाम रहने पर थप्पड़ जड़े और बोरवेल में धक्का दे दिया।

रामू चीखता रहा और ऊपर से बेटा पुआल जलाकर तब तक फेंकता रहा, जब तक चीखें थम नहीं गईं. पुलिस ने बड़े बेटे धर्मेश और प्रेमिका संगीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दक्षिणी केशव कुमार ने बताया कि हत्या के बाद पूछताछ में पता चला कि करीब सवा करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति (ढाई बीघा खेत) रामू के नाम थी. रामू और उसकी पत्नी के संबंध ठीक नहीं थे. 20 साल पहले उसका पत्नी से अलगाव हो गया था। वह अपने मायके रकीबाबाद, गोसाईंगंज में दोनों बेटों के साथ रहती है। बेटी की शादी रामू ने कर दी थी। एक माह से धर्मेश अचानक पिता के पास आने-जाने लगा था, जबकि रामू ने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया था।

इस पर शक की सुई उसकी ओर घूमी. अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने धर्मेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पहले तो वह बहाने बनाता रहा पर आखिर में टूट गया. उसने जो कहानी बताई वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकती है. उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामू के सिर में चोट और जलने से मौत की पुष्टि हुई थी। अजय सिंह ने संपत्ति में हिस्सा न मिलने की आशंका से वृद्ध माता-पिता, भाई और भतीजों समेत परिवार के छह सदस्यों को गड़ासे के काट डाला था। अजय को आशंका थी कि पिता अमर सिंह छोटे भाई अरुण को अधिक चाहते हैं. इसलिए वह सारी संपत्ति भाई के नाम कर देंगे।

उसे प्रापर्टी में कोई हिस्सा नहीं देंगे। 30 अप्रैल 2020 दिन को सभी के शव घर के अंदर अमर सिंह उनकी पत्नी रामदुलारी, बेटे अरुण, बहू रामसखी, पौत्र सौरभ और पौत्री सारिका का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा था। वारदात के बाद अजय उसकी पत्नी रूपा और नाबालिग बेटा भाग निकला था. पड़ोसी के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई थी. तफ्तीश के दौरान पुलिस को बाइक पर रखा खून से सना गड़ासा मिला था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User