मरीज सहित कई घायल: ट्रैक्टर से टकराई एम्बुलेंस

Dec 17, 2024 - 17:46
0 12
मरीज सहित कई घायल: ट्रैक्टर से टकराई एम्बुलेंस

block-350 block-350

मरीज सहित कई घायल: ट्रैक्टर से टकराई एम्बुलेंस

फर्रुखाबाद। कमालगंज मार्ग पर खड़े ट्रैक्टर में एंबुलेंस के टकराने पर मरीज सहित चार घायल हो गए। फर्रुखाबाद के प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं विनय सिंह पुत्र अनार सिंह को भगंदर की बीमारी है। जिनका ऑपरेशन कराने के लिए उसके पिता अनार सिंह बहन छाया एवं भाभी रूबी एवं मामा राजकुमार एंबुलेंस से कानपुर के लिए जा रहे थे। रास्ते में प्राइवेट एंबुलेंस करके थाना कमालगंज के गांव शेखपुर के निकट एंबुलेंस के सड़क पर खड़े ट्रैक्टर में जा घुसी। जिससे एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए भयभीत चालक घायल मरीज व तीमारदारों को तड़पता छोड़कर फरार हो गया। बताया गया कि एंबुलेंस चालक की घोर लापरवाही से दुर्घटना हुई है।

आधे घंटा से अधिक सभी चारों घायल मौके पर तडपते रहे। 108 एंबुलेंस को फोन किया गया आधे घंटे के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायल मरीज विनय सिंह के साथ में सभी अन्य घायलों कमालगंज स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर मानसिंह वर्मा, फार्मासिस्ट बंटू उर्फ अनिल आदि ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। बाद में घायलों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल छाया एवं रूबी ने मीडिया को बताया फर्रुखाबाद से मरीज विनय को ऑपरेशन करने के लिए ले एंबुलेंस से कानपुर ले जा रहे थे। शेखपुर गांव के निकट एंबुलेंस चालक ने ट्रैक्टर की ट्राली में एंबुलेंस ने टक्कर मार दी जिससे हम लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। छाया ने बताया कि मेरे भाई की तबीयत बहुत ही ज्यादा खराब है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User