फिटनेस खराब होने के बाद भी सड़क पर दौड़ रहीं बीमार एंबुलेंस, ट्राफिक पुलिस ने इलाज किया शुरू

Dec 03, 2024 - 18:53
0 22
फिटनेस खराब होने के बाद भी सड़क पर दौड़ रहीं बीमार एंबुलेंस, ट्राफिक पुलिस ने इलाज किया शुरू

block-350 block-350

फिटनेस खराब होने के बाद भी सड़क पर दौड़ रहीं बीमार एंबुलेंस, ट्राफिक पुलिस ने इलाज किया शुरू

फर्रुखाबाद। एंबुलेंस जिसे महत्‍वपूर्ण वाहन के रूप में माना जाता है, क्‍योंकि यह गंभीर मरीजाें को अस्‍पताल ले जाती है। अगर इसके रखरखाव व यातायात नियमों का पालन करने में लापरवाही बरती जाए तो अजीब सा लगता है। नगर में सोमवार को कुछ ऐसा ही नजर आया। यातायात विभाग ने एंबुलेंस के खिलाफ अभियान चलाया तो इसमें चालकों की लापरवाही सामने आई। कई एम्बुलेंस खस्ताहाल नजर आयीं| यातायात पुलिस की कार्यवाही से एम्बुलेंस संचालकों में भगदड़ मच गयी| यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में अनफिट एंबुलेंस के खिलाफ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान शहर के आवास विकास के आस-पास नो पार्किंग जोन में कई एंबुलेंस खड़ी मिलीं। यातायात निरीक्षक ने इन सभी के कागजात की जांच की। नो पार्किंग जोन में खड़ी होने के कारण इन सभी एंबुलेंस का चालान किया गया। कई एम्बुलेंस चालकों के पास चालक लाइसेंस नही मिले| वहीं कई एंबुलेंस के पास अभिलेख पूर्ण नही मिले| यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें बताया कि कुल आठ एम्बुलेंस के खिलाफ कार्यवाही की गयी है| अभियान जारी रहेगा| अबैध रूप से एम्बुलेंस का संचालन नही होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User