हरदोई में हाइवे पर ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत,हादसे के बाद ट्रक में भरे अंडों को लूटने की मची होड़

Dec 03, 2024 - 17:53
0 46
हरदोई में हाइवे पर ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत,हादसे के बाद ट्रक में भरे अंडों को लूटने की मची होड़

block-350 block-350

हरदोई में हाइवे पर ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत,हादसे के बाद ट्रक में भरे अंडों को उठा ले जाने की मची रही होड़ -राहगीरों ने जब सड़क पर अंडे पड़े देखे इसके बाद स्थानीय लोगों ने अंडों को उठाना शुरू कर दिया ।

अंडे बिखरे होने की आसपास सूचना फैली तो काफी तादाद में लोग अंडे उठा ले गए -दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची जो कार्रवाई में जुटी इस दौरान हाइवे पर आवागमन बाधित रहा -पिहानी कोतवाली की जहानी खेड़ा चौकी क्षेत्र में पसगवां पुल के पास हाइवे पर ट्रक और डीसीएम की भीषण भिड़ंत हरदोई के पिहानी इलाके में आज ट्रक और डीसीएम की भीषण भिड़ंत हो गई जिसके बाद अंडे उठा ले जाने की ग्रामीणों व राहगीरों में होड़ लगी रही।हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ और डीसीएम ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराई। जिसमें डीसीएम के चालक और क्लीनर घायल हुए है। दुर्घटना के बाद डीसीएम में लोड अंडे की कैरेट सड़क पर गिर पड़ी।दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची जो कार्रवाई में जुटी हुई है। इस दौरान हाइवे पर आवागमन बाधित हो गया था।

दरअसल मंगलवार की सुबह पिहानी कोतवाली की जहानी खेड़ा चौकी क्षेत्र में पसगवां पुल के पास हाइवे पर ट्रक और डीसीएम की भीषण भिड़ंत हो गई। ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में डीसीएम ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई टक्कर इतनी भीषण थी की डीसीएम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। दुर्घटना में डीसीएम के चालक और क्लीनर बुरी तरह जख्मी हुए जिनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के दौरान डीसीएम पर लदे अंडे की कैरेट सड़क पर गिरी, इसके बाद आसपास के लोग इन अंडों को उठा ले जाने में लग गए। सूचना आसपास इलाके में पहुंची इसके बाद काफी तादाद में लोग अंडे उठा कर ले गए। हाईवे पर हो इस हादसे से काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। इस दौरान ट्रक में फंसे घायलों को निकालने के बजाय लोग अण्डे उठाने में लगे रहे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User