दुल्हन ने जैसे ही उठाया घूंघट, दूल्हा मंडप से भाग गया, थाने पहुंचकर सुनाया अपना दुखड़ा

दुल्हन ने जैसे ही उठाया घूंघट, दूल्हा मंडप से भाग गया, थाने पहुंचकर सुनाया अपना दुखड़ा

Dec 01, 2024 - 11:26
0 872
दुल्हन ने जैसे ही उठाया घूंघट, दूल्हा मंडप से भाग गया, थाने पहुंचकर सुनाया अपना दुखड़ा

block-350 block-350

जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही हर लड़का यही चाहता है कि जल्द से जल्द उसके हाथ पीले हो जाए। वह अपने लिए बीवी की तलाश में जुट जाता है। फिर जब उसे अपने पसंद की दुल्हन मिल जाती है तो वह शादी का इंतजार करने लगता है।

शादी वाले दिन वह सजी धजी अपनी दुल्हन का चेहरा देखने को बेताब रहता है। उसका फेस देखते ही उसके चेहरे पर खुशी के फूल खुल उठते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में जब दूल्हे ने दुल्हन का चेहरा देखा तो वह मंडप से भागकर सीधा ठाने पहुंच गया। यहां उसने थानेदार को अपनी दर्दभरी दास्तान सुनाई। चलिए इस अनोखे मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं। दरअसल यह अजीब घटना इटावा जिले के सिविल थाने क्षेत्र विजयपुरा गांव की है। यहां शत्रुघन नाम के लड़के की 27 अगस्त को शादी थी। शादी नीलकंठ मंदिर पर रखी गई थी। इस शादी का रिश्ता शत्रुघन ने दो दलालों के माध्यम से किया था। इसके लिए उसने उन्हें 35 हजार रुपए भी दिए थे।

 इन दलाओं ने शत्रुघन को 20 साल की एक खूबसूरत लड़की की तस्वीर दिखाई थी। शत्रुघन को लड़की देखते ही पसंद आ गई थी, उसने लड़की के हाथ में शगुन के रूप में एक हजार रुपए भी दिए थे। फिर तय तारीख के दिन दूल्हा और उसकी मां इंदिरा देवी मंदिर में शादी करने पहुंच गए। यहां जब दुल्हन शादी करने आई तो उसके शरीर और चाल-ढाल को देख दूल्हे की मां को कुछ शक हुआ। उसने दुल्हन को अपना घूँघट उठाने को कहा। फिर उन्हें जो दिखा वह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घूँघट के अंदर 20 साल की खूबसूरत दुल्हन नहीं बल्कि 45 साल की अधेड़ उम्र की दो बच्चों की मां थी। यह देख दूल्हा और उसकी मां तुरंत नजदीकी थाने पहुंचे और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।

दूल्हे ने पुलिस को बताया कि हमे 20 साल की लड़की की फोटो दिखा शादी तय की गई थी। लेकिन शादी वाले दिन 45 साल की महिला को लाकर खड़ा कर दिया। जब हमें इसका विरोध किया और शादी से इनकार किया तो हमारे साथ मारपीट की गई और शादी न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

हम जैसे तैसे वहाँ से भागे। सिटी एसपी कपिल देव सिंह ने पीड़ित का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। उमीद की जा रही है कि उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर दूल्हा और उसकी मां अभी तक सदमे में हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनके साथ शादी के नाम पर इतना बड़ा धोखा हुआ है।

 इस घटना से हमे भी सिख लेनी चाहिए। बिना लड़के या लड़की का फैमिली बैकग्राउन्ड जाने शादी के लिए हाँ नहीं बोलना चाहिए। खासकर तब जब शादी का रिश्ता कराने वाला कोई अनजान हो और वह आप से पैसे भी मांग रहा हो।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। यदि दूल्हे की जगह ये घटना आपके साथ होती तो आपका क्या रिएक्शन होता?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User