अभियान चलाकर व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर/रेडियम पट्टी लगाया जाय - एडीएम

Nov 28, 2024 - 18:45
0 27
अभियान चलाकर व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर/रेडियम पट्टी लगाया जाय - एडीएम

एडीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित।

अभियान चलाकर व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर/रेडियम पट्टी लगाया जाय - एडीएम।

एटा । जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन एन आई सी सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की विगत बैठकों में दिए गए निर्देशों की विभिन्न विभागों द्वारा अनुपालन आख्या एवं कृत कार्यवाही की समीक्षा की गई।

अपर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता एन0एच0ए0आई0 को निर्देशित किया कि फोरलेन पर किसी भी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति से निपटने के लिए क्रेन एवं एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में 108 एवं 1033 नम्बर क्रियाशील रहे,मार्गों के किनारे बने नालों की मरम्मत एवं  सफाई तथा आस-पास की झाड़ियों को साफ करने से सम्बंधित कार्य कराने हेतु अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि एन0एच0ए0आई0 के डिवाइडर्स पर जहां कट बने है वहां डेलीनेटर एवं रेडियम पट्टी लगाई जाये तथा अवैध कट्स को बन्द किया जाए। उन्होंने एआरटीओ एवं संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में अभियान चलाकर माल वाहक गाड़ियों के पीछे विशेष तौर पर ट्रैक्टर ट्राली के पीछे रिफ्लेक्टर/रेडियम पट्टी लगाया जाए।

अवैध रूप से संचालित टैक्सी स्टैंड को बंद कराया जाए ओवरलोडिंग एवं डग्गामार वाहनों पर अभियान चलाकर रोक लगाई जाए, सुनिश्चित किया जाए कि व्यावसायिक वाहनों एवं ट्रैक्टर ट्राली में सवारियों को न ढोया जाएं। उन्होंने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया के आगामी शीत ऋतु में कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी होने पर दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती हैं इसलिए रास्तों पर सफेद पट्टी अनिवार्य रूप से डलवा दी जाए, बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद के मुख्य चौराहों पर यातायात के समुचित व्यवस्था हेतु अतिक्रमण हटवाए जाय तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सम्बंधित संकेतकों को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए। उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लूडी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि विशेष रूप से शहर के चौराहों एवं संकरी सड़कों को चौड़ीकरण करने की ऐसी योजना बनाई जाए जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या न हो।

अपर जिलाधिकारी ने जनपद में टैक्सी स्टैण्ड का संचालन सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिये। अपर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप रम्बल स्ट्रिप बनाया जाय एवं सीट बेल्ट व हेलमेट का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया जाय तथा सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही एवं नियमानुसार चालान भी किया जाय। अपर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त विभाग सड़क सुरक्षा सम्बंधित नियमों का पालन करने के दृष्टिगत छात्र/छात्राओं सहित आम नागरिका को प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से जागरूक करें। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी विमल कुमार, एआरटीओ सतेन्द्र कुमार माथुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग ललित अग्रवाल, एनएचएआई अभियंता, यातायात निरीक्षक अनिल कुमार, दयानन्द श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User