जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में वृक्षारोपण एवं जिला गंगा समिति व पर्यावरण समिति की बैठक हुई सम्पन्न’

Nov 28, 2024 - 07:33
0 10
जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में वृक्षारोपण एवं जिला गंगा समिति व पर्यावरण समिति की बैठक हुई सम्पन्न’

block-350 block-350

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में वृक्षारोपण एवं जिला गंगा समिति व पर्यावरण समिति की बैठक हुई सम्पन्न’

पौधें रोपित करने के पश्चात जियो टैगिंग एवं निर्धारित ऐप पर उनकी फीडिंग करना सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

कासगंज: आज जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति/ जिला गंगा समिति व वृक्षारोपण की बैठक संपन्न। जिसमें गत माह के कार्यवृत्त की अनुपालन आख्याओं पर समीक्षा की गई जिलाधिकारी ने कडे शब्दों में कहा कि जिन विभागों में जियो टेगिंग शतप्रतिशत नहीं की गई ऐसे विभाग तीन दिवस के अंदर जियों टेगिंग कराना सुनिश्चित करें। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रतिमाह जीवित पौधों की सूचना अपडेट किया जाना है।जनपद में उत्पन्न हो रहे प्लास्टिक अपशिष्टों को रिसायकल एवं प्रबन्धन (सड़क निर्माण, ऊर्जा निर्माण इत्यादि में) हेतु की जा रही कार्यवाही की विधिवत रूप से चर्चा। प्रभागीय वन अधिकारी ने कहा लगाये गये पौधे किसी प्रकार से नष्ट हो गये हो ऐसे विभाग वन विभाग से नये पौधे लेकर उसी जगह पर लगाना सुनिश्चित करें इसी के साथ ही जियों टेगिंग भी करायें और 2025 के लक्ष्य को देखते हुये अभी से सम्बन्धित विभाग स्थान चयनित कर लें ताकि पौधे लगाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न होने पाये। महाकुम्भ 2025 को देखते हुये गंगा की सफाई एवं सहायक नदियों में गंदगी और मृत पशुओ का न डाला जाये सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा ग्रामों में किसानो को जैविक खेती हेतु प्रेरित किया जाये तथा रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति आम जनमानस में जन जागरूकता हेतु अभियान चलाया जाये। उन्होंने पर्यावरण विभाग को निर्देश दिये कि जो निरीक्षण कराये गये है उसकी रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल, क्षेत्राधिकारी वन कासगंज विवेक कुमार, क्षेत्राधिकारी वन पटियाली यतिन सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नगरीय मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User