Etah News : इरादा कत्ल का वांक्षित आरोपी 2 तमंचा सहित गिरफ्तार

Etah News : इरादा कत्ल का वांक्षित आरोपी 2 तमंचा सहित गिरफ्तार

Nov 28, 2024 - 07:32
0 8
Etah News : इरादा कत्ल का वांक्षित आरोपी 2 तमंचा सहित गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा। थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, नयागांव पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 02 अवैध तमंचा व 03 जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद।

★ घटना का विवरण:- दिनांक 27.11.2024 को वादी मोहित पुत्र संतोष निवासी अमोघपुर भाटान थाना नयागांव जनपद एटा द्वारा इस आशय की लिखित सूचना दी कि दिनांक 26.11.2024 समय शाम 17.00 बजे 1. बिजेन्द्र पुत्र छोटे 2. सरकट उर्फ झरगद पुत्र महकू खाँ 3. 03 अज्ञात निवासीगण खिरिया पमारान थाना नयागांव जनपद एटा, एक खूखार सांड को फायरिंग करते हुए भगा रहे थे तभी गोली सांड को न लगकर वादी के भाई प्रशान्त के पेट मे लगी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इस सूचना पर थाना नयागांव पर मु0अ0सं0 117/24 धारा 191(2),190,125,110 बी0एनएस0 पंजीकृत किया गया।

★ गिरफ्तारी का विवरण-* आज दिनाँक 27.11.2024 को थाना नयागांव पुलिस उक्त अभियोग से सम्बंधित अभियुक्त 1. बिजेन्द्र पुत्र छोटे 2. सरकट उर्फ झरगद पुत्र महकू खाँ निवासीगण खिरिया पमारान थाना नयागांव जनपद एटा को समय करीब 13.30 बजे ग्राम खिरिया पमारान से करीब 150 मी0 दूर गाव नावर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से घटना में प्रयुक्त 02 अवैध तमंचा व 03 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता - 1- बिजेन्द्र पुत्र छोटे 2- सरकट उर्फ झरगद पुत्र महकू खाँ निवासीगण खिरिया पमारान थाना नयागांव जनपद एटा। *बरामदगी* 1. 02 अवैध तमंचा व 03 जिंदा कारतूस 315 बोर (घटना में प्रयुक्त)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User