डीएम करेंगे घाट पर अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई

Nov 19, 2024 - 20:19
0 13
डीएम करेंगे घाट पर अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई

block-350 block-350

डीएम करेंगे घाट पर अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई

 फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने श्मशान घाट पर अवैध रूप से जबरन वसूली करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का आश्वासन समाजसेवियों को दिया है। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में पिछले 7 वर्षों से पांचाल घाट स्थित श्मशान घाट पर अराजकतत्वों के द्वारा अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शवों के परिवारीजनों से घाट रसीद के नाम पर हजारों रुपए लिए जबरन वसूल जाते हैं। विकास मंच के द्वारा श्मशान घाट पर अराजक तत्वों को प्रतिदिन अवैध वसूली करने से रोका गया।

यह लोग लोगों को दिग्भ्रमित करके अपने कार्यालय पर बुलाते है वही पर हजारों रुपए लेकर फर्जी रसीद दे देते हैं। आज समाजसेवियों ने जिलाधिकारी डॉ बीके सिंह से मिलकर हो रही लूट के बारे में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी के द्वारा आश्चर्य प्रकट किया गया कि किस प्रकार से यह लोग पिछले 7 वर्षों से वसूली कर रहे थे। जिला अधिकारी के द्वारा अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध शीध्र ही कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि अब सारा जिला जान गया है कि घाट पर जो अवैध वसूली हो रही थी उसके विरुद्ध जनता खड़ी हो रही है। जनता यदि अपने पर आ गई तो इन लोगों का वह हाल करेगी जो इन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा। प्रमुख समाजसेवी विष्णु नारायण अरोड़ा ने बताया कि इन जल्लादों ने उनके ऊपर रंगदारी गुंडा टैक्स वसूली आदि के मुकदमे लिखवा कर श्मशान घाट पर जाने से रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए।

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात अवस्थी ने कहा कि यह लोग समाज के ऊपर लगे बदनुमा दाग हैं ऐसे व्यक्तियों का समाज से बहिष्कार करके इनको कठोर से कठोर दंड दिया जाना आवश्यक है। सुनील बाजपेई, रामदास गुप्ता, जगपाल सिंह, विष्णु नारायण अरोड़ा, कोमल पांडे आकाश गुप्ता, राजा मिश्रा, मोहित खन्ना मन्नू अग्निहोत्री, राजीव वर्मा, सत्य नारायण, नीरज दुबे, विनय दीक्षित, सौरभ पांडे, सनी गुप्ता अमित मिश्रा आदि ने डीएम से भेंट की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User