घने कोहरे ने कराया सर्दी का अहसास,सूरज हुआ मद्धम

Nov 19, 2024 - 20:21
0 18
घने कोहरे ने कराया सर्दी का अहसास,सूरज हुआ मद्धम

block-350 block-350

घने कोहरे ने कराया सर्दी का अहसास,सूरज हुआ मद्धम

कायमगंज/फर्रुखाबाद। इस साल ठण्ड की शुरुआत सोमवार कोहरे के साथ हुई। फिर मंगलवार को कोहरा इतना घना था कि रोड पर वाहनों की रफ़्तार थमी हुई नज़र आई |जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के कारण उत्तरी हवाएं सीधे अंचल में दाखिल हुईं,जिसके कारण दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया।बीते दिन से ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी सर्दी का अहसास हुआ और लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

 घरों में भी पंखें चलना बंद हो गए। मंगलवार को घने कोहरे के साथ दिन में भी ठंड की शुरुआत हुई। शहर में सीजन का यह पहला घना कोहरा था।सुबह के समय वाहनों की हेडलाइटें जलती हुई नजर आईं। कोहरे के कारण सूरज भी देरी से करीब 11 बजे निकले। इसके अलावा धूप भी कमजोर रही। इसके चलते उत्तरी हवाओं ने दिन में ठंडक का अहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन इसी प्रकार पारे में गिरावट का सिलसिला चलेगा। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा के रुख में परिवर्तन हो जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User