उत्तर प्रदेश होमगार्ड की 42000 पदों पर निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश होमगार्ड की 42000 पदों पर निकली भर्ती

Nov 17, 2024 - 20:36
1 897
उत्तर प्रदेश होमगार्ड की 42000 पदों पर निकली भर्ती

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। गृह रक्षा विभाग ने आगामी होमगार्ड भर्ती की प्रक्रिया की घोषणा कर दी है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश में कुल 42,000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह अवसर उन सभी उम्मीदवारों के लिए है जो इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। यह भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में 21,000 पदों पर भर्ती की जाएगी, और दूसरे चरण में शेष बचे हुए पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे, और इसके लिए पात्र उम्मीदवारों में 10वीं पास महिला और पुरुष दोनों ही शामिल हो सकते हैं।

भर्ती के प्रमुख विवरण:

पदों की संख्या: 42,000

 वेतनमान: ₹21,700 से ₹34,800 तक (प्रतिमाह)

उम्र सीमा: 18 से 45 वर्ष (1 जुलाई 2024 के अनुसार)

शैक्षणिक योग्यता:

10वीं पास

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा शारीरिक परीक्षण

अंतिम चयन आवेदन शुल्क के बारे में अभी कोई जानकारी जारी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फरवरी या मार्च के पहले इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इस भर्ती में सरकारी नियमों के तहत आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को ₹1,038 से ₹1,254 प्रतिदिन वेतन मिलेगा, जो ₹21,700 से ₹34,800 तक मासिक वेतन में बदल जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (1)

User
Ruvi
Ruvi 2 years ago
Yeh