Kasganj news स्पर्श पेंशन मेले में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का किया गया निराकरण।

Aug 24, 2023 - 18:51
Updated: 3 years ago
0 29
Kasganj news स्पर्श पेंशन मेले में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का किया गया निराकरण।

स्पर्श पेंशन मेले में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का किया गया निराकरण।

कासगंज: जिला सै निक कल्याण एवं पुनर्वास, कार्यालय परिसर कासगंज में आज स्पर्श पेंशन मेला प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक में आयोजित किया गया। इस मेले में मुख्यालय, उत्तर भारत एरिया, बरेली एवं स्टेशन हैडक्वाटर, आगरा से वेटरेन्स ब्रांच की टीम द्वारा पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं आश्रितों की स्पर्श पोर्टल पर पेंशन, पारिवारिक पंेशन में आ रही समस्याआंे को दूर किया गया और स्पर्श पोर्टल पर रजिस्टेªशन किया गया। इस अवसर पर ई0सी0एच0एस स्मार्ट कार्ड, जीवन प्रमाण पत्र एवं पूर्व सैनिकों के लिये संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। स्पर्श पेंशन मेला में लगभग 250-260 भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओें एवं उनके परिवार के सदस्यों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याओं का निराकरण कराया। मेले के आयोजन एवं अपनी समस्याओं के त्वरित निराकरण से कासगंज के पूर्व सैनिक खुश नजर आये। इसके लिये कमाण्डर सतीश कुमार, जिला सैनिक कल्याण एवं पूनर्वास अधिकारी कासगंज द्वारा कर्नल विनोद कुमार, मुख्यालय उत्तर भारत एरिया बरेली, सूबेदार मेजर पी0सी शर्मा एवं उनकी 12 व्यक्तियों की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User