Shamli: इकरा हसन ने 92 फर्जी अकाउंटो की सूची पुलिस को सौपी

Oct 07, 2024 - 11:30
0 10
Shamli: इकरा हसन ने 92 फर्जी अकाउंटो की सूची पुलिस को सौपी

block-350 block-350

शामली: कैराना लोकसभा सीट से सपा सांसद इकरा हसन के नाम से सोशल मीडिया पर सैकड़ो की संख्या में अकाउंट चल रहे हैं। जिनसे परेशान होकर सपा सांसद इकरा हसन ने शामली पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि उनके नाम से जो भी फर्जी अकाउंट चल रहे हैं, उनको बंद कर दिया जाए। फिलहाल सपा सांसद इकरा हसन की ओर से 92 सोशल मीडिया अकाउंट की सूची शामली पुलिस को सौंप गई है, जिन्हें बंद करने की शिकायत सपा सांसद के प्रतिनिधि मनोज राणा ने की है। पुलिस ने भी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उक्त जाँच साईबर सेल को सौंप दी है।

कैराना से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद इकरा हसन सोशल मीडिया पर काफी प्रसिद्ध है। उसी ख्याति का फायदा उठाते हुए अनेकों अज्ञात व्यक्तियों ने उनके नाम से सैकड़ो की संख्या में फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स बना दिए। यह सभी अकाउंट फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बनाए गए हैं।

सपा सांसद इकरा हसन के प्रतिनिधि मनोज राणा ने कैराना कोतवाली पहुंच मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने 92 सोशल मीडिया अकाउंट की सूची पुलिस को सौपी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उन सपा सांसद इकरा हसन के नाम से सैकड़ो की संख्या से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट चल रहे हैं, उन्होंने इन सभी अकाउंट्स को बंद करने के लिए शिकायत दर्ज कराई है।

मनोज राणा ने बताया कि सैकड़ो की संख्या से ज्यादा में सोशल मीडिया पर सांसद इकरा हसन के नाम से अकाउंट चल रहे हैं, किसी सोशल मीडिया अकाउंट से कोई गलत पोस्ट ना हो जाए, इसलिए उन्होंने इन्हें बंद करने की शिकायत दर्ज कराई है और जो सोशल मीडिया अकाउंट्स इकरा हसन के ओरिजिनल है, उनकी सूची भी पुलिस को सौंप गई है। सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने बताया कि सांसद जी की ओर से शिकायत मिली है, जिसको तत्काल रूप से साईबर सेल को जांच करेगी और उसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User