दोस्त की नाबालिंग बेटी से साल भर से कर रहा था दिल्ली का अधिकारी रेप, गर्भवती हुई तो खिलादी गोली

Aug 21, 2023 - 09:40
0 344
दोस्त की नाबालिंग बेटी से साल भर से कर रहा था दिल्ली का अधिकारी रेप, गर्भवती हुई तो खिलादी गोली

block-350 block-350

Rape With Minor: दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के खिलाफ पुलिस ने दोस्त की नाबालिग बेटी से रेप का मामला दर्ज किया है।

 आरोप है कि अधिकारी ने नाबालिग के साथ 2020 से 2021 तक बलात्कार किया। मामले में अधिकारी की बीवी के भी शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

 आरोपी अधिकारी दिल्ली सरकार के महिला और बाल कल्याण विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात रहा है। नाबालिग के पिता के निधन के बाद हुई थी मुलाकात इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता की आरोपी अधिकारी से मुलाकात 2020 में दिल्ली के एक चर्च में हुई थी. उस समय नाबालिग पीड़िता अपने पिता के निधन के बाद शोक में थी।

पीड़िता के भावनात्मक रूप से कमजोर होने का आरोपी अधिकारी ने फायदा उठाया और उससे रिश्ता बना लिया. आरोपी पीड़िता को लेकर घर आने लगा. एफआईआर के अनुसार, डिप्टी डायरेक्टर ने 2020 से 2021 के दौरान 14 वर्षीय पीड़िता के साथ कई बार रेप किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। पत्नी ने पीड़िता को चुप रहने को कहा पीड़िता को जब अपने गर्भवती होने का पता चला तो उसने आरोपी डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी को यह बात बताई, लेकिन उसकी पत्नी घटना के बारे में पुलिस को जानकारी देने के बजाय इसे छिपाने में लग गई।

 उसने न सिर्फ नाबालिग पीड़िता को चुप रहने को कहा, बल्कि उसके गर्भपात के लिए अपने बेटे से दवाइयां भी मंगवाई। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि गर्भपात की वजह से पीड़िता की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद वो उसे लेकर डॉक्टर के पास ले गईं। डॉक्टर ने मां को बताया कि उनकी बेटी के साथ कई महीनों तक यौन शोषण हुआ है. पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User