Farrukhabad News : उखरा कांड में पूर्व प्रधान सहित 12 गिरफ्तार

Oct 04, 2024 - 16:06
0 31
Farrukhabad News : उखरा कांड में पूर्व प्रधान सहित 12 गिरफ्तार

block-350 block-350

Farrukhabad News : उखरा कांड में पूर्व प्रधान सहित 12 गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना पुलिस ने लेखपालों के साथ मारपीट के मामले में पूर्व प्रधान सहित एक दर्जन ग्रामीणों को गिरफ्तार का लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम उखरा निवासी राजीव उर्फ राजेश यादव पुत्र कश्मीर सिंह उम्री 52 वर्ष, राहुल उर्फ आयुष पुत्र राजेश उर्फ राजीव कुमार उम्र करीब 31 वर्ष,संजेश यादव उर्फ संजू पुत्र रामप्रकाश उम्री 35 वर्ष, हाकिम सिंह पुत्र ब्रजपाल सिंह उम्री 26 वर्ष।

रजनेश उर्फ रतनेश पुत्र द्रगपाल उम्री 28 वर्ष। नन्हे उर्फ अनुज पुत्र रामौतार सिंह उम्री 21वर्ष, राम रहीश पुत्र मसाल सिंह उम्री 60 वर्ष, केशराम पुत्र वेदराम उम्री 60 वर्ष। ब्रह्मकिशोर पुत्र फूल सिंह उम्री 35 वर्ष,आशीष कुमार पुत्र जगदीश उम्र करीब 25 वर्ष, अंकुल पुत्र प्रेमसिंह उम्र करीब 23 वर्ष एवं 20वर्षीय सुबोध उर्फ आशीष पुत्र ब्रह्मानन्द शामिल है।

 इस मामले में चार महिलाएं भी आरोपी है। मालूम हो कि 30 सितंबर को लेखपाल रुद्र प्रताप सिह द्वारा एक राय होकर षडयन्त्र कर भीड को उकसाते हुए, लाठी डन्डो व ईट पत्थरो से जान से मारने की नियत से वादी तथा लेखपाल सौरभ पाण्डेय पर हमला करना तथा मारपीट करना एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर सरकारी दस्तावेजो को फाड देने के सम्बन्ध मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

थाना नवाबगंज पुलिस ने मु0अ0स0 231/2024 धारा-193 (1)/115(2)/132/125/241 / 61(2) / 109 B.N.S के तहत संजेश यादव उर्फ संजू पुत्र राम प्रकाश निवासी उखरा आदि 30 नफर व कुछ व्यक्ति अज्ञात आरोपी बनाया था। मालूम हो कि आरोपियों की मांग को लेकर लेखपाल संघ ने पहले थाना नवाबगंज में एवं बाद में तहसील सदर में धरना देकर हंगामा मचाया था। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों का चालान करने में कई दिन लग गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User