सपाइयों ने पीड़ित यादवों के आंसू पोंछे, सांसद भी जायेंगे उखरा

Oct 01, 2024 - 07:08
0 8
सपाइयों ने पीड़ित यादवों के आंसू पोंछे, सांसद भी जायेंगे उखरा

block-350 block-350

सपाइयों ने पीड़ित यादवों के आंसू पोंछे, सांसद भी जायेंगे उखरा

 फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अतिक्रमण अभियान से पीड़ित यादव कार्यकर्ताओं के आंसू पोंछे और उनको मदद करने का आश्वसन दिया। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के नेतृत्व में जिले के ग्राम उखरा में जमीदोष किए गए 28 घरों के पीड़ित यादव परिवारो से मिला। उन्हें बताया अखिलेश यादव इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है।

महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा जी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में रजत क्रांतिकारी, बृजभान यादव उर्फ रिंकू, डॉ शिवम अवस्थी, सत्यम अवस्थी ने पीड़ितों के दुख को बांटने का कार्य किया। महानगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा ने कहा कि यह घटना दुखद ही नहीं बल्कि इंसानियत को भी तार तार करने वाली है। शासन प्रशासन द्वारा जैसा कि स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें कोई भी किसी भी तरीके का नोटिस या कोई अग्रिम सूचना नहीं दी गई। आनंद-फानन में यह कार्रवाई केवल इसलिए की गई है कि यह 28 घरों के परिवार वह पीडीए परिवार हैं।

जिन्होंने अखिलेश यादव को लोकसभा में वोट देकर उनके हाथों को मजबूत करने का कार्य किया है। यह करवाई बताती है कि परिवार वालों का दर्द मौजूदा सरकार नहीं समझ सकती। श्री मिश्रा ने कहा हम सभी समाजवादी साथी इस लड़ाई में न्याय दिलाने तक पीड़ित परिवारों के साथ हैं। यह जानकारी महानगर के सचिव बृजभान सिंह उर्फ रिंकू ने दी है। अब सांसद भी जाएंगे सपा के जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने बताया कि 28 सितंबर को अमृतपुर विधानसभा के ग्राम उखरा में प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्वक 25 से अधिक मकानों को बुलडोजर द्वारा जमींदोज कर दिया गया।

 इसी मार्मिक घटना को दृष्टिगत रखते हुए समाजवादी पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा एक प्रतिनिधिमंडल जाएगा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में देवेश शाक्य सांसद एटा, चंद्रपाल सिंह यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी,डॉ नवल किशोर शाक्य पूर्व प्रत्याशी लोकसभा, डॉ जितेंद्र सिंह यादव पूर्व प्रत्याशी विधान सभा क्षेत्र अमृतपुर, राघव दत्त मिश्रा महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं उदय प्रताप भोला विधान सभा अध्यक्ष अमृतपुर शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User